MENU

फिट इण्डिया फ्रीडम रन के तहत कमाण्डेन्ट एन पी सिंह और अभिषेक जालान के नेतृत्व में दौड़ सम्पन्न हुआ



 01/Oct/20

फिट इण्डिया फ्रीडम रन के तहत गुरुवार को सुबह हुई दौड़ में लगभग तीन सौ पुरूष और युवतियां सम्मिलित हुईं। पहाड़िया मंडी से प्रारम्भ हुई दौड़ आशापुर होते हुए पहाड़िया आकर पूरी हुई। सीआरपीएफ की 95वी बटालियन द्वारा आयोजित फिट इण्डिया फ्रीडम रन में जालान समूह की भी भागीदार रही। कमाण्डेन्ट एन पी सिंह और अभिषेक जालान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई दौड में सीआरपीएफ के लगभग दो सौ अधिकारी, जवान, महिलाओं के साथ बडी संख्या में जालान समूह के महिला एवं पुरूष स्टाफ भी सम्मिलित हुए।

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने 15 अगस्त से दो अक्टूबर तक के लिए फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आह्वान किया था। कोरोना त्रासदी के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फिट इण्डिया फ्रीडम रन को पूरे देश में समर्थन मिला।

फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, शिक्षक और स्टाफ भी रोजाना अपने घर के आसपास मनपसंद इलाकों में रोजाना सुबह दौड लगा रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि जो बच्चे जहां हैं वे वहीं से इसमें भाग ले सकते हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4651


सबरंग