MENU

सनबीम एकेडमी पूरी सुरक्षा के साथ विद्यालय खोलने को तैयार

 13/Oct/20

सनबीम एकेडमी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार विद्यालय खोलने हेतु पूर्ण तैयारी कर ली। विद्यालय खुलने से पूर्व पूरे विद्यालय को सेनिटाइज किया जाएगा। साथ ही कैंपस, कक्षा, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब रोज सेनिटाइज किया जाएगा। विद्यालय के गेट पर प्रत्येक विद्यार्थी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। तत्पश्चात प्रत्येक विद्यार्थी को पूर्णतया सेनिटाइज करके मास्क के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। हर कक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को समय समय पर सेनिटाइज करने की व्यवस्था रहेगी। विद्यालय परिसर में भी मास्क और सैनिटाइजर की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी। विद्यार्थियों के आवागमन हेतु सभी बसों को पूर्णतया सेनिटाइज किया जाएगा। बस में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों की सर्वप्रथम थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। उन्हें सेनिटाइज करके मास्क के ही साथ प्रवेश दिया जाएगा।

विद्यालय के सभी कर्मचारी पूर्णतया सेनिटाइज रहेंगे तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहने रहेंगे। कक्षा संचालन के दौरान किसी विद्यार्थी की तबीयत अचानक खराब होने पर उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था रहेगी। पूरे विद्यालय को दैनिक आधार पर अनिवार्य रूप से सनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी।

विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक एवं निदेशिका पूनम मधोक ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य के० के० पंडा ने कहा हमारा विद्यालय शासन के दिशा - निर्देशों का पूर्णतया पालन करेगा। अभिभावकों के लिखित अनुमति के बाद ही विद्यार्थी विद्यालय आ सकते हैं जहां उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो विद्यार्थी विद्यालय नहीं आ सकते उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं यथावत संचालित की जाती रहेंगी।

विद्यालय के ऑपरेशन हेड रोहन मधोक ने भी कहा कि हमारा कैंपस पूर्णतया सुरक्षित एवं सनिटाइज्ड है एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा।

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3884

सबरंग