MENU

प्रभु नारायण यूनियन क्लब में नामांकन प्रक्रिया पूरी



 04/Nov/20

ऐतिहासिक निर्णय : सभी पूर्व अध्यक्ष, सचिव ने कार्यकारिणी के लिए भरा पर्चा

मंगलवार को होगी पर्चा वापसी की प्रक्रिया 8 को होगा मतदान

 

नगर का प्रतिष्ठित प्रभु नारायण यूनियन क्लब (पीएनयू) का विवादों से पुराना नाता रहा है। दो गुटों की गुटबाजी के चलते यह क्‍लब आये दिन काफी चर्चा में रहता है। लगभग छह महीने बाद दोबारा पीएनयू चर्चा में है। सोमवार को क्‍लब का वार्षिक चुनाव सत्र 2020-21 के लिये नामांकन प्रक्रिया को पूरी की गई। जिसमें कुल 9 पदों के लिये 11 लोगो ने नामांकन किया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के लिये अशोक खन्ना, सचिव पद के लिये कुमार सौरभ  7 कार्यकारिणी सदस्यों में अनुज डिडवानिया पूर्व अध्यक्ष,  अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष,  रमेश गिनोडिया पूर्व अध्यक्ष, बलबीर सिंह बग्गा पूर्व सचिव, मोहित कपूर पूर्व सचिव, विकास दुबे पूर्व संयुक्त सचिव, राजीव सेंगर पूर्व संयुक्त सचिव के अलावा 2 अन्य लोगो ने पर्चा भरा। इस दौरान कोविड 19 के नियमो का पालन किया गया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी विनय सिंह, विमल त्रिपाठी व राकेश गुलाटी ने सयुंक्‍त रूप से दिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6551


सबरंग