MENU

बनारस के PNU क्लब में अशोक खन्ना अध्यक्ष व कुमार सौरभ निर्विरोध निर्वाचित



 09/Nov/20

PNU क्लब में 9 वीं बार अशोक वर्मा के पैनल का दबदबा कायम

बनारस में 8 नवंबर रविवार को दी प्रभु नारायण यूनियन के चुनाव में अशोक खन्ना अध्यक्ष व कुमार सौरभ सहित सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सपन्न हुआ।
क्योंकि जबसे पूर्व अशोक वर्मा ने क्लब की राजनीति में कदम रखा एक - एक कर सभी विरोधियों को या तो क्लब से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अगर किसी से विरोध करने की जुर्रत किया तो कई आपराधिक मुकदमों का शिकार होकर हमेशा के लिए क्लब से किनारा कस लिया। यही कारण है कि PNU क्लब में अब कोई ऐसा सदस्य नहीं है जो अशोक वर्मा के पैनल के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में सोच भी सके। वरना उसका भी वही हश्र होगा जो औरों के साथ हुआ है।

बताते चलें कि वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित बंगला नं०- 67 में क्लब की साधारण सभा की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें सत्र 2020-21 के लिए निर्विरोध निर्वाचित प्रबंध समिति की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी विनय सिंह द्वारा की गई। क्लब की ओर से जारी बयान में कहा कि प्रबंध समिति के कुल 9 पद है जिसमें अध्यक्ष. सचिव व 7 कार्य समिति के सदस्य हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए केवल एक पर्चा अशोक खन्ना व सचिव पद के लिए सिर्फ एक पर्चा कुमार सौरभ तथा कार्यकारिणी के लिए अनुज डिडवानिया, रमेश गिनोडिया, अशोक वर्मा, बलवीर सिंह बग्गा, मोहित कपूर, विकास दुबे, राजीव सिंह सेंगर, सिद्धार्थ सिंह, मनोज सिंह सहित कुल नौ लोगों ने पर्चा भरा। 
चूंकि सभी लोग अशोक वर्मा के लोग थे लिहाजा सिद्धार्थ सिंह व मनोज सिंह ने पर्चा वापस ले लिया।
इसके पश्चात चुनाव अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया | 
क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने दावा किया कि उनका पैनल लगातार 9 वीं बार जीत दर्ज की है। कहा कि पिछले नौ वर्षों से उनका पूरा पैनल जीत रहा है।

निर्वाचन से पूर्व निवर्तमान सचिव मोहित कपूर व अध्यक्ष अंबुज किशोर द्वारा 2019-20 की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, साथ ही अगले वर्ष के लेखा परीक्षक के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट के. एन. गौतम को चुना गया | नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खन्ना सचिव कुमार सौरभ ने खुद के चुने जाने पर क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आश्वासन दिया इस मौके पर क्लब के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। इस बार के चुनाव पहली बार कार्यकारिणी में सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव चुने गए हैं ।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4185


सबरंग