MENU

अखिलेश यादव के रिहाई के लिए धरना देते गुरुदयाल राजभर



 07/Dec/20

किसान आंदोलन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की जिले भर में सतर्क निगाह रखे है। आंदोलन में भूमिका निभाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओ की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर घर में सपा व किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के रिहाई के लिए धरना देते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा युवा क्रांति संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदयाल राजभर जी गिरफ्तार किया गया। मैदागिन चौराहा धरना प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया गुरुदयाल राजभर ऋषिकेश यादव और तमाम नौजवान साथी भी गिरफ्तार एस आई एस ओ एस डी एम ने गिरफ्तार किया।

किसानों के आंदोलन को समर्थन देने और 8 दिसंबर को भारत बंद करने को लेकर सोमवार को कई  संगठनों के पदाधिकारियों की आज बैठक होगी। इस आंदोलन में मजदूर संघ के साथ ही कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने समर्थन देने का पहले ही एलान कर दिया है। इस क्रम में सोमवार को सभी संगठन बैठक करके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेंगे। इसमे यह भी तय होगा कि कौन सा संगठन कहां पर एकत्रित होगा। उसके बाद सभी संगठन कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर पहुचेंगे। वहां धरना देंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9498


सबरंग