MENU

 पीएम मोदी के कार्यालय को घेरने से पूर्व कांग्रेस महानगर,जिलाध्‍यक्ष सहित सभी कांग्रेसी नजबंद



 23/Dec/20

आज दिनांक 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की आज जयंती है।किसान आंदोलन के समर्थन में और कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय लल्लू जी के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आहुत था जिसके तहत आज दिनांक 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री व स्थानीय सांसद श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय के घेराव का का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन उसके पूर्व ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कनिष्क पाण्डेय,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा,महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे,ओमप्रकाश ओझा,वीरेंद्र कपूर समेत अन्य नेताओ को प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व ही नजरबन्द कर (हाउस अरेस्ट) कर दिया।

जिसके पश्चात कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर ही काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय उपवास रखकर काले कृषि कानून का विरोध किया।

पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा की देश का दुर्भाग्य है की आज किसान सड़को पर अपने हक अधिकार के लिए सँघर्ष कर रहे है कड़कड़ाती ठंड में किसान सँघर्ष कर रहे है परंतु यह डरी व सहमी हुई सरकार मौन है।कांग्रेस पार्टी की आवाज को यह सरकार दबाना चाहती है लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए इस सरकार ने अनैतिक रूप से कांग्रेसजनों को नजरबन्द किया जो की निंदनीय कृत्य है इससे साफ जाहिर हो रहा है कांग्रेस पार्टी के सँघर्ष से योगी सरकार की कुर्सी हिल रही है जिससे बदले की भावना में आकर यह सरकार कांग्रेसजन को परेशान कर रही है।परंतु कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं के सम्मान में सँघर्ष जारी रखेगी पुलिस के दमन से कांग्रेस का कार्यकर्ता नही डरेगा हर जुल्म का जबाब सँघर्ष से दिया जाएगा।किसानों सँग पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा की भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है व लोकतंत्र में मानवीय अधिकारो का हनन कर रही है कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानो के हक व अधिकार के लिए सँघर्ष करते रहेंगे व इस तानाशाह सरकार से लड़ते रहेंगे। 

प्रशासन द्वारा महानगर राघवेंद्र चौबे,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कनिष्क पाण्डेय, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा,महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे,वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ओझा,वीरेंद्र कपूर,सुनील कपूर, सुनील राय, मनीष सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,अविनाश मिश्रा,कुँवर यादव,सुभम सिंह,आदि नेताओ को प्रशासन ने उनके-उनके आवासों पर नजरबन्द किया।

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7342


सबरंग