MENU

बजट आत्मनिर्भर भारत की अभिव्यक्ति है : डॉ महेंद्र नाथ पांडेय



 08/Feb/21

बजट में किसान मध्यमवर्ग गरीब एवं महिलाओं समेत प्रत्येक वर्गों का ख्याल रखा गया

भाजपा जिला एवं महानगर द्वारा केंद्रीय बजट 2021-22 पर आयोजित "बजट संगोष्ठी" में डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी ने की चर्चा

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत की अभिव्यक्ति है। बजट में किसान, मध्यमवर्ग, गरीब एवं महिलाओं समेत प्रत्येक वर्गों का ख्याल रखा गया है। श्री पांडेय ने उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर द्वारा महमूरगंज स्थित शुभम लान में केंद्रीय बजट 2021- 22 पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।

श्री पांडेय ने कहा कि पहली बार बिना अतिरिक्त कर लगाए कोरोना संक्रमण देशवासियों की तमाम उम्मीदों के बीच सकारात्मक सोच रखते हुए 34लाख 83हजार करोड़ का मजबूत भारत का बजट पेश किया। युवाओं, किसानों एवं महिलाओं सहित सभी वर्गों को स्पर्श करता हुआ यह सर्वहितकारी बजट है, इस बजट के जरिए भारत में आर्थिक विकास की दिशा में नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प किया है।

श्री पांडेय ने कहा कि नेतृत्वकर्ता ऐसा होना चाहिए जो जनता की चिंता और दूरगामी सोच रखता हो, ऐसा हम सबका परम सौभाग्य है कि मोदी जी जैसा हमारा सांसद है। जिस व्यक्ति के अंदर यह संवेदना हो कि गांव और गरीबों का जीवन यापन किस प्रकार से ऊंचा किया जाए, ऐसे संवेदनशील प्रधान सेवक सिर्फ मोदी जी ही हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मकसद भारत को कोरोना के बाद नई सामाजिक ऊंचाई प्रदान करना है। उन्होंने एक संतुलित व लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने के लिए मोदी जी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं अनुराग ठाकुर को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधान सेवक की सोच का परिणाम था कि कोरोना काल में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश भारत बना जिसने पीपीई किट तैयार किया। श्री मोदी जी के नेतृत्व ने कठिन काल में भी उनकी सोच को, पूरे विश्व को दिखा दिया कि यह 1962 का भारत नहीं है, बल्कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है। डॉ पांडेय ने आगे कहा कि देश के नौ करोड़ महिलाओं को गैस चूल्हा देकर शहरों एवं गांव की गरीब महिलाओं के जीवन यापन को ऊंचा करने का कार्य किया है।

डॉ पांडे ने कहा कि विश्व के सभी विकसित देश कोरोना वैक्सीन में फेल हो गए, परंतु मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत "वसुधैव कुटुंबकम" के भाव को लेकर मानवता दिखाते हुए दुनिया के करीब 18 देशों को उच्च गुणवत्ता की वैक्सीन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ की जनता में 80 करोड़ जनता को 9 महीने तक लगातार पांच किलोग्राम निशुल्क राशन देने का भी काम किया गया है। गांवों को आधुनिक संचार की व्यवस्था को देखते हुए संचार माध्यम पर 31% की वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर की घाटी में भी भारतीय जनता पार्टी ने शानदार दस्तक दी है। लद्दाख का क्षेत्रफल जम्मू कश्मीर से कहीं ज्यादा है। सभी धर्म से ऊपर उठकर, सभी का खयाल रखते हुए, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय का तोहफा भी मोदी सरकार ने दिया है।

डॉ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के लोग अज्ञानता में किसानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रहें है उन्होंने आगे कहा कि बजट में कृषि मंडियों का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया गया है। 75 साल से ज्यादा उम्र वाले पेंशनरों को भी मोदी सरकार ने राहत दी है।

पूर्व में कन्नौज के सांसद तथा प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया था कि "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" उस पथ पर हम सब आगे चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी विधायक अथवा मंत्री ने बंगला नहीं बनवाया है, बल्कि देश एवं प्रदेश की सरकार ने गरीबों एवं किसानों का मकान बनवाया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स् दिया। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बजट पर मोदी जी को समर्पित अभिनंदन पत्र पढ़ा। उपस्थित विद्वतजनों ने दोनों हाथ उठाकर अभिनंदन पत्र का हर-हर महादेव के उद्घोष से समर्थन किया।

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव ने दिया।

कार्यक्रम में काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पद्मश्री चंद्रशेखर जी, औद्योगिक एरिया रामनगर से देव भट्टाचार्य, सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद पांडेय, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा, पेंशनर एसोसिएशन से एमपी सिंह, जर्दा उद्योग से राजू चौरसिया, सहित मारवाड़ी संघ, पीतल बर्तन एसोसिएशन, व्यापार मंडल से दीपक जायसवाल, प्रेम मिश्रा, संजीव सिंह बिल्लू, राहुल सिंह एडवोकेट, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अशोक पांडेय, प्रेम प्रकाश कपूर, जिला मीडिया प्रभारी निकेतन मिश्रा, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, डॉक्टर रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, अभिषेक वर्मा गोपाल आदि उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7855


सबरंग