MENU

पद्मश्री रामयत्न शुक्ला को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया सम्माानित



 10/Feb/21

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पद्मश्री रामयत्न शुक्ल के कमच्छा स्थित आवास पर जाकर उनका सम्‍मान किया। जिलाधिकारी ने प्रो0 शुक्ल को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेट किया, उनके साथ में प्रो0 रामनारायण द्विवेदी रहे। जिलाधिकारी ने सम्‍मानित करते हुए कहा कि आप जैसे विद्वानों को इस तरह के सम्मान से भारत कि संस्कृत भाषा का सम्मान और अध्ययन करने वाले छात्रों का सम्मान है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने संस्कृत व्याकरण दर्शन से सम्बंधित अनेक जिज्ञासाएं प्रकट किए और आचार्य शुक्ल ने उसका समाधान किया। प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि भारतीय वाड़मय में इस तरह के अनेक प्रश्न है जिनका समाधान काशी विद्वत्परिषद् समय-समय में देता है। डा0 रामाश्रय शुक्ल ने अतिथि का स्वागत किया और शशांक त्रिपाठी शोध छात्र ने मंगलाचरण किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9422


सबरंग