MENU

 भारत ने कोरोना महामारी का बहादुरी से किया मुकाबला : डॉ.दयाशंकर मिश्र (दयालू)



 03/Mar/21

कोरोना काल की व्यथा आज किसी से छुपी नहीं है हर खासो-आम ने कोरोना काल में विकट परिस्थियों का सामना किया। सरकार ने भरसक प्रयास किया कि किसी न किसी रूप में आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके। क्लाउन टाइम्स ने पूर्वांचल विकास बोर्ड उपाध्यक्ष डॉ.दयाशंकर मिश्र (दयालू) से कोरोना काल की समस्याओं के समाधान के बारे में खास बातचीत की। उपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी ने अमेरिका जैसे शक्तिसाली देश के साथ-साथ पूरे विश्व को घुटनों पर ला दिया। 
भारत जैसी बढ़ी अबादी वाली देश ने बहादुरी से इस महामारी का सामना किया जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी महामारी का जमकर मुकाबला किया। आज भारतीय वैक्सीन से विश्व के कई बड़े देशों में मरीजों का इलाज होना एक बढ़ी उपलब्धी है। पूछे जाने पर कि पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे लेकिन सूबे में भाजपा सरकार के बाद वीडिए आरटीओ,पीडब्लूडी व शिक्षा सहीत कई विभागों में भष्ट्राचार चरम पर है इस पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जाता है पर उनका कहना था कि कहने से कुछ नहीं होता हमने पिछली सकारों में देखा है कि भ्रष्टाचार कितने चरम था। मोदी और योगी भष्ट्राचार के खिलाफ हमेशा कड़ाई से पेश आते है।
विधान सभा  2022 के चुनाव को लेकर एनआरसी,सीएए,बढ़ती महंगाई राम मंदिर, धारा 370, किसान बिल के अलावा और क्या एजेंडा होगा पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि भारत एक किसान प्रधान देश है। सरकार किसानों का सम्मान और हित चाहती है किसान बिल के मुद्दे को जबरन हवा दी जा रही है। किसान अच्छे से जानता है कि भाजपा किसानों की हितैसी है सब जानते है कि महामारी की विपदा में ही किसानों के खाते में 6000 रुपये डाले गये साथ ही बीस करोड़ जनता में मुफ्त राशन बाँटा गया। वर्तमान बजट में भी सरकार ने किसानों के हित में कई निर्णय लिये हैं।
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7529


सबरंग