MENU

भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व सपा नेता सुधीर सिंह



 09/Apr/21

क्लाउन टाइम्स से एक अनौपचारिक बातचीत में पूर्व सपा नेता सुधीर सिंह ने कहा कि पिछले कई माह से वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संपर्क में हैं व संभवतया बंगाल चुनाव के बाद पार्टी नेतृत्व इन पर कोई निर्णय ले। यदि पार्टी का आदेश हुआ तो वे आगामी विधान सभा चुनाव मऊ जिले से मुख्तार अंसारी के ख़िलाफ़ लड़ेंगे। सुधीर सिंह के अनुसार वे मुख्तार अंसारी की 25 वर्ष के मुगल साम्राज्य का विध्वंश कर देंगे।

सुधीर सिंह की हत्या के लिए मुख़्तार अंसारी ने भेजे थे शूटर

बताते चलें कि पूर्व में सुधीर सिंह की हत्या करने के लिए दिल्ली में मुख़्तार अंसारी ने शूटर भेजे थे किन्तु ये बच गये।

माफ़िया बृजेश सिंह से था जान का खतरा

सुधीर सिंह को माफ़िया बृजेश सिंह से जान का खतरा था,यह बात सुधीर सिंह दिल्ली की अदालत में एप्लीकेशन देकर बता चुके थे। मुख़्तार सुधीर सिंह की हत्या करवा के हत्या का आरोप बृजेश सिंह पर मढ़ना कहता था। इस प्रकार की घृणित राजनीति करता था मुख्तार अंसारी।

अब जबकि मुख़्तार अन्सारी पंजाब के रोपण जेल से यू पी के बाँदा जेल शिफ्ट हो गया है इस पर सुधीर सिंह का कहना है कि अब मुख़्तार को पता चलेगा की जेल की जिन्दगी कैसी होती है, क्योकि अब तक तो वो जेल में रहकर भी ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जिया करता था व जेल से ही अपने काले कारनामों को मैनेज करता था। जेल अधिकारियों से लेकर नेता सब उसका ही फेवर करते थे। अब योगी सरकार उसे बतायेगी कि एक अपराधी को जेल में कैसे रखा जाता है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7082


सबरंग