MENU

स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए श्री अग्रसेन महिला समिति ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया



 18/May/21

महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण करेंगी : डॉ.आंचल अग्रवाल जैन

कोविड-19 के कारण लगाए गए आंशिक लाकडाउन का असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी पड़ा है। एक ओर जहां अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है तो दूसरी ओर लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल अग्रवाल जैन (एमबीबीएस, एमएस ओबीजीवाई) प्रातः 1100 से दोपहर 100 बजे तक अपनी सेवा प्रदान करेंगी। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा अपने स्वास्थ्य समस्याओं को लिखकर या ऑडियो रिकॉर्ड करके भेजने पर चिकित्सिका द्वारा स्वास्थ्य समस्यों का निवारण किया जाएगा।

सूच्य हो कि डॉ. आंचल अग्रवाल जैन पूर्वांचल के प्रतिष्ठित श्रीराम लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल गोदौलिया वाराणसी में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उक्त जानकारी संयोजिका गरिमा टकसाली एवं मालिनी चौधरी (श्री अग्रसेन महिला समिति) ने संयुक्त रूप से दी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9211


सबरंग