MENU

शुलटंकेश्वर महादेव गंगा किनारे निर्माणाधीन गंगा घाट का विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया निरीक्षण



 21/Jun/21

विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह रविवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शुलटंकेश्वर महादेव में गंगा जी के किनारे बन रहे गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अभियंता को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सिद्ध व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर सुलटं केश्वर महादेव शंकर बाबा का दर्शन भी किया।

इस अवसर पर साथ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय दुबे वर्तमान मंडल अध्यक्ष मिलन मौर्या गौरव पटेल वीरेश्वर सिंह पूर्व प्रधान श्रवण सिंह वर्तमान प्रधान तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2576


सबरंग