MENU

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना : आशुतोष टंडन



 25/Jun/21

25 जून का दिन हिंदुस्तान के इतिहास में सदैव एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा 

(कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान)

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन जी ने कहा कि 25 जून का दिन हिंदुस्तान के इतिहास में सदैव एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। दुनिया में हमारी मिसाल दी जाती है। यह ऐसा लोकतंत्र है, जिसमें आजादी के बाद हमारे अनेकों महानुभाव हुए जो एक साधारण परिवार से कहां से कहां तक पहुंचे जिनमें हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी और ना जाने कितने नाम है जो एक साधारण परिवार से शिखर तक पहुंचे।

श्री टंडन जी ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त में 15 वर्ष का था। जनसंघ के सभी कार्यकर्ताओं को जेल के अंदर ठूंस दिया गया था और उस समय के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का रास्ता अपनाया एवं प्रताड़ना भी सही। उसके बाद जनता पार्टी की सरकार आई। उस सरकार में हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पहल पर संविधान में ऐसा संशोधन किया गया कि देश में दोबारा आपातकाल ना आए। उस समय की प्रताड़ना सहने वाले लोग जब आज उस आपातकाल को हम सभी के बीच में रखते हैं तो हम लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

श्री टंडन जी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जब सत्ता संभाली थी तो उन्होंने कहा था कि आज जब भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में मिली है, वह जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की 5 पीढ़ियों का बदलाव है।

श्री आशुतोष टंडन जी ने लोकतंत्र सेनानी सेनानियों का सम्मान करते हुए कहा कि आपके त्याग व बलिदान की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है। वह 25 जून 1975 का दिन सदैव आपके त्याग और बलिदान को आगे आने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों के समक्ष नतमस्तक होकर उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का आशीर्वाद मार्गदर्शन व प्रेरणा हमेशा इसी प्रकार मिलता रहे।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉक्टर बैजनाथ बुद्धदेव यादव पूर्व एमएलसी डॉक्टर शिवनाथ यादव जगदीश जायसवाल पूर्वा एमएलसी केदारनाथ सिंह सुभाष चंद्र गुप्ता हीरालाल मौर्य राधेश्याम अग्रहरी बनवारी लाल अग्रहरी महेंद्र सिंह एडवोकेट आदि थे।

 श्री आशुतोष टंडन जी ने इन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्री राम जन्मभूमि का चित्र देकर, अंगवस्त्रम प्रदान कर, रुद्राक्ष की माला भेंट किया।

 उक्त अवसर पर सभी लोकतंत्र सेनानियों ने मुंह पर काला मास्क लगाकर आपातकाल के विरोध को प्रकट करते हुए काला दिवस मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन कार्यक्रम संयोजक आत्मा विशेश्वर तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने दिया।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया कि उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सौरभ श्रीवास्तव नवीन कपूर जगदीश त्रिपाठी इंजीनियर अशोक यादव हरि केसरी धीरज गुप्ता बाबू अजीत सिंह रतन मौर्य संदीप चौरसिया नरसिंह दास शिव प्रकाश मौर्या प्रदीप कसेरा अजय गुप्ता शंकर साहू पुन्नू लाल बिंद सिंधु सोनकर संदीप केसरी गगन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी महानगर मीडिया प्रभारी भाजपा किशोर कुमार सेठ ने निभाई।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6586


सबरंग