MENU

यूपी जोड़ो अभियान में आम आदमी पार्टी को मिल रहा है ,जनता का समर्थन



 14/Jul/21

यूपी जोड़ो अभियान की प्रगति साझा करते हुए, जनता से मिल रहे भरपूर समर्थन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष वाराणसी कैलाश पटेल ने बताया की प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के साथी घर-घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। 8 जुलाई से शुरू यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। ये बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान की सफलता मीडिया से साझा करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिले में भी तेजी से यह अभियान छा गया है। साथियों का उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष बता चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बोया जा रहा है वो 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़नी है। घर-घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। लोग भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। इन दिनों जिले की तरह ही प्रदेश की गली गली में आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को मिल रहा प्यार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए परिवर्तन की बयार है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7335


सबरंग