MENU

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनोद सिंह



 20/Jul/21

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन नई कमेटी के गठन हेतु बैठक पेट्रोल पंप तरना शिवपुर हुई। सभी डीलरों ने खुलकर अपनी बात रखी श्री विश्वनाथ शाह ने विनोद सिंह को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन पी.पी.एन सिंह ने और जयदीप शुक्ला ने किया । महामंत्री पद के लिए प्रबोध नारायण और संतोष राय ने महेंद्र सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और सनी जौहर और मनी तिवारी ने समर्थन किया। विनोद सिंह अध्यक्ष एवं महेंद्र सिंह महामंत्री बने। रणविजय सिंह ने कहा कि कमेटी बनाने की ज़िम्मेदारी अध्यक्ष एवं महामंत्री को दिया जाये और कहा कि सबसे विचार विमर्श कर एक मज़बूत संगठन बनाया जाये, जिसमें सभी कम्पनियों का प्रतिनिधित्व हो। राकेश गुप्ता, परितोष सिंह,विपुल सिंह,सुधीर सिंह,विवेक ने भी महत्वपूर्ण विचार दिया। अध्यक्षता केशव नारायण माथुर ने किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4161


सबरंग