MENU

सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए महानगर अध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी



 07/Aug/21

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आगमन हेतु सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अर्दली बाजार स्तिथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेतागण व कार्यकर्ता गण संग बैठक की।
सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि दिनांक 10.08.2021 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मा० श्री नरेश उत्तम पटेल जी सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे तत्पश्चात काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विमलेश यादव के द्वारा छात्र संघ महोत्सव में शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आगमन के संदर्भ में नेताओं व कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि साईकिल यात्रा मे सभी समाजवादी साथीओ ने परिश्रम के बल पर साइकिल यात्रा को यादगार बनाने के लिए बधाई दिया। बैठक मे श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को सर्किट हाउस से विभिन्न चौराहो पर स्वागत करने का निर्देश दिया
बैठक में मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, उत्तरी अध्यक्ष अजय चौधरी, दक्षिणी अध्यक्ष शमीम अंसारी, कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप, महिलासभा अध्यक्ष पूजा यादव, वरिष्ट चिकित्सक रितीका रानी,अवधेश यादव, इमरान अहमद बब्लू, दयाराम यादव, रितेश केशरी, समन यादव, विश्वनाथ पटेल, राजबहादुर पटेल, विकास बावरा, आनंद चौरसिया, रामकुमार यादव, संजू यादव, संतोष पाल, अजय यादव, विनोद शुक्ला, अरविंद सिंह समाजवादी चिंतक, विनोद यादव,मोतीलाल यादव, सत्यनारायण यादव, आयशा सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2754


सबरंग