MENU

वाराणसी व्यापार मंडल की महिलाओं ने मनाया तीज उत्‍सव



 04/Sep/21

भादो की रिमझिम फुहार और त्योहारों की बहार

इसी को चरितार्थ करती है हरियालिका तीज

सुहागिनों को इस त्योहार पर आज वाराणसी व्यापार मंडल की महिला शाखाओं द्वारा तीज उत्सव पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर सुहागिनों ने सज धज कर एक दूसरे को बधाइयां दी तथा अपनी खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंत्री पूजा दीक्षित और कार्यकारिणी सदस्य ममता जी द्वारा एकत्रित महिला पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा महामंत्री कविंद्र जयसवाल द्वारा कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके सुहाग के प्रति उनके अखंड आस्था पर उन्हें शुभकामना दी गई।

द ग्रेट अवधि होटल में हुए इस कार्यक्रम में पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव ,महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी, महामंत्री स्वाति गुप्ता ,सोनम द्रीवेदी आरती शर्मा ,ईशा अग्रवाल निर्मला देवी ,सुष्मिता सेठ, आरती ,गुड़िया केसरी,मीरा राय वंदना सेठ, मीना मुखर्जी, राजू सोनी समेत अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3719


सबरंग