MENU

भाजपा कार्यकर्ता बलिदानी स्वाभिमानी और संवेदनशील है : डॉ.दिनेश शर्मा



 04/Sep/21

नौजवानों और बुजुर्गों का सामंजस्य दिखाई देता है काशी में

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में वाराणसी के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र जिले एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। डॉ.शर्मा ने कहा कि आध्यात्मिक काशी को आज विकास मॉडल के रूप में जाना जाता है। डॉ.शर्मा ने कहा कि नौजवानों और बुजुर्गों का सामंजस्य काशी में ही दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं बल्कि एक परिवार है। बाकी सभी परिवारवाद पार्टी है। यहां एक अदना सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है। केंद्र की 7 साल और प्रदेश की साढ़े 4 साल की सरकार ने ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया, जिससे कोई शर्मिंदगी हो। उन्होंने कहा कि कोई भी विपक्षी पार्टी नहीं कह सकती है कि भाजपा ने विकास नहीं किया। आज प्रदेश में शिक्षानीति में परिवर्तन होने पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और अनेक प्रांतों से लोग भी पठन-पाठन कार्य हेतु आते हैं। पहले शिक्षा विभाग पर गुंडा और माफिया हावी हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। डॉ.शर्मा ने उपस्थित लोगों से पूछा कि सेवा ही संगठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा के कार्य किए तो क्या विपक्षियों के कार्यकर्ता भी कभी दिखाई दिए?  डॉक्टर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी अभाव, दुर्भाव में नहीं सिर्फ सद्भाव में जीता है। वह संकोची, पुण्यात्मा और इमानदार होता है। उन्होंने कहा कि विदेशों से कंपनियां उत्तर प्रदेश में आ रही है और वह अपने उद्योगों को लगा रही हैं। पूरे देश में 100 मोबाइल बन रहे हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश 65% मोबाइल बनाने वाला हो गया है। डॉ.शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भूखे प्यासे बूथों पर तथा मतगणना स्थलों पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है। जिस पार्टी का कार्यकर्ता बलिदानी, स्वाभिमानी और संवेदनशील हो उसे कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुकी है, अब आप सभी को केंद्र एवं प्रदेश की विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने स्वागत किया।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा धन्यवाद जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, डॉ वीणा पांडे, चेत नारायण सिंह, मीना चौबे, अशोक चौरसिया,नवरतन राठी, श्रीनिकेतन मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, डॉ रचना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, दिलीप साहनी, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह आदि उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8396


सबरंग