MENU

प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान रैली निकाली गई



 01/Oct/21

देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 20 दिवसीय "सेवा और समर्पण अभियान" के तहत काशी में गुरुवार को प्लास्टिक जागरूकता रैलीनिकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किया था। इसी प्रेरणा के साथ वाराणसी में हानिकारक प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प नगर निगम की ओर से लिया गया है। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, सभी पार्षद गण और नगर निगम के लोगों ने लोगों में प्लास्टिक से मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई।

रैली लक्सा थाना से प्रारंभ होकर गिरजाघर, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क तक गई। जहां हुई संक्षिप्त सभा में महापौर मृदुला जायसवाल ने काशीवासियों से अपील की कि बनारस को स्वच्छ रखने में आम जनता भी अपनी भागीदारी दिखाएं। काशी को साफ सुथरा रखने में नगर की जनता जितना ज्यादा सहयोग करेगी, उतनी ही जल्दी काशी देश की सबसे स्वच्छ नगरी बनेगी। रैली में मा. महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल,नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह, महानगर एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के महानगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,व प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक शामिल रहे। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार अनुसार रैली में मुख्य रूप से इनकी रही भागीदारी

काशी क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर मृदुला जयसवाल, नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास, डॉक्टर सुनील मिश्रा, साधना वेदांती, आत्मा विशेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक कुमार, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, किशन कनौजिया, किशोर कुमार सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, रितिक मिश्रा, तिलक राज मिश्रा आदि। जितेंद्र यादव बाबू, गोपाल जी गुप्ता, जगन्नाथ ओझा, रतन कुमार मौर्या, सिद्धनाथ शर्मा, अजय प्रताप सिंह आदि।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8885


सबरंग