MENU

विधायक पिण्डरा डॉ.अवधेश सिंह ने स्कूल को अपनी विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की की घोषणा



 01/Oct/21

ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड का अच्छा स्कूल खोलने का नागेंद्र प्रताप सिंह का सराहनीय कार्य है : मंत्री महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ने बनारस पब्लिक स्कूल बरजी नऐपुर में स्कूल के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह रिटायर्ड आईएएस की माता स्वर्गीय श्रीमती मनिका सिंह एवं पिता स्वर्गीय राजपति सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल हेतु अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। अपने संबोधन में मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा सीबीएसई बोर्ड का यह स्कूल खोलने का कार्य भी नागेंद्र प्रसाद का सराहनीय कदम है। हरियाली युक्त वातावरण में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। स्कूल गेट पर ही एमपी सिंह के स्वर्गीय माता-पिता की मूर्ति बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति आदर सम्मान का संदेश देगी। स्कूल में गरीब परिवार के बच्चों को कम खर्चे में अच्छी शिक्षा पूरे समाज के लिए अच्छा संदेश है। मंत्री महेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्कूल प्रदेश व देश में नाम रोशन करेगा। उन्होंने स्कूल के बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान, सेवा करने की सीख दी। बच्चे प्रतिदिन माता-पिता का पैर छूकर स्कूल आए तथा शाम को माता-पिता के पैर दबाए। माता-पिता के आशीर्वाद से बच्चा सदैव सफलता पाएगा, उन्नति करेगा। गुरुओ/टीचर की बात माने। इससे बड़े बनोगे। भारतीय संस्कृति में जीवन शैली के हर पहलू व कार्य के लिए मंत्रों के उच्चारण का प्रावधान है। उनके उपयोग से अद्भुत प्रभाव जीवन में आता है। हमारा देश हर कालखंड में अद्भुत, दिव्य भारत रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति लागू हुई है। इस स्कूल के बच्चे नई शिक्षा नीति से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके बीच में जाकर फोटो खिंचवाई। मंत्री ने रामायण की चौपाइयों का उल्लेख करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार की सीख दी।

विधायक पिण्डरा डॉ.अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव पेयजल योजना लागू की गई है। पिंडरा विधानसभा के 40 गांव में सोलर सिस्टम से संचालित होने वाले ट्यूबेल, पानी टंकी निर्माण स्वीकृत हुए हैं। बड़ागांव ब्लाक में 8 ट्यूबवेल लग रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की तेजी से विकास हो रहा है। माता की इच्छा के अनुरूप नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा इस स्कूल की स्थापना का कार्य रघुकुल परंपरा के अनुकूल है, यह औरों के लिए सीख देता है।

नागेंद्र प्रसाद सिंह रिटायर्ड आईएएस ने स्वागत सत्कार करते हुए बताया कि उनकी माताजी ने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोलने की इच्छा व्यक्त की थी। उसी के पालन में यह स्कूल खोला गया है। गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। लड़कियों की शिक्षा पर विशेष फोकस रखा जाता है। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ बाबा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वागत व समूह गान प्रस्तुत किया। कलाकार मोहम्मद आसिफ अली व मोहम्मद इस्लाम ने गीत प्रस्तुत किए। मंत्री महेंद्र सिंह ने इन दोनों कलाकारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की बेहतरीन व्यवस्था प्रधानाचार्य अवरुद्ध कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर याज्ञवल्क्य सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, अध्यापक प्रग्मेंश मौर्य, रोशनी मिश्रा, चुन्नीलाल पटेल, रामसेवक शर्मा, वंदना सिंह, सुनीता सिंह, संतोष सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2443


सबरंग