MENU

किन्नर समाज ने दिया अखिलेश यादव को मुख्यकमंत्री बनने का आशीर्वाद



 22/Nov/21

जब तक भाजपा की बिदाई नही तब तक कोई ढिलाई नही

जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासी गर्मी अब बढ़ रही है, भाजपा से सीधी टक्‍कर में सभी समाजवादी पार्टी को ही मान रहे हैं। इसी कड़ी में अब किन्नर समाज अब खुलकर समाजवादी पार्टी के साथ है। आगामी विधानसभा चुनाव मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज अपना सहयोग करेगा।

परडाकर भवन मे किन्नर समाज के नेता सलमान किन्नर एवं किन्नर समाज ने एक पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही 2022 के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। सलमान किन्नर ने कहा कि प्राचीन नगरी काशी से किन्नर समाज आशीर्वाद देता है। अखिलेश जी को जिनकी नीति जिनका विचार जनता के प्रति और किन्नर समाज के प्रति बहुत अच्छा है। हमारा समाज समाजवादी पार्टी की नीतियों को बहुत पसंद करता है और अखिलेश यादव को बहुत ज्यादा पसंद करता है। हमारे उत्तर प्रदेश में फिलहाल दस लाख किन्नर है जो सपा को समर्थन करेंगे। हमारे काशी से किन्नर समाज की यही कामना व दुआ है कि 2022 में अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के सीएम बने और सपा की सरकार बने। हमें तो राम जी से आशीर्वाद प्राप्त हुआ है मगर हम अखिलेश जी को आशीर्वाद देते हैं, पूरा किन्नर समाज आशीर्वाद देता है कि वह दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम जरूर बनेंगे। मैं सलमान चौधरी किन्नर, रोशनी किन्नर, शहनाज किन्नर, छोटी किन्नर, सोनाली किन्नर सभी का साथ अखिलेश के साथ है।

वही भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का झूठ का फूल, लूट का फूल बन गया है। इससे चौबीसों घंटे जनता को ठगा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी सभी परेशान है। अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। महिलाओं की जिंदगी सर्वाधिक असुरक्षित है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बादी और बदनामी में ढकेल दिया हैं, जनता अब उससे मुक्ति चाहती है। सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर हो जाना है।

आज केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की प्राथमिकता है गरीब तबके की जेब काटना और गरीब परिवारों की मूलभूत सुविधाएं छीन लेना। खाद्य पदार्थों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर हैं। रसोईं गैस महंगी है। बिजली की दरें भी बढ़ी हैं जबकि बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। महंगाई चरम पर है। डबल इंजन सरकार के बावजूद बाजार पर नियंत्रण नहीं है। गरीब को दो जून की रोटी भी मिलना दूभर है। हकीकत यह है कि अपराधी बेखौफ है। जाति-धर्म देखकर अपराधियों से भी व्यवहार किया जाता है, दबंगों के आगे पुलिस असहाय दिखती है। कानून व्यवस्था में सुधार की जगह पुलिस खुद फर्जी केस बनाने, फर्जी एनकाउंटर करने में बदनाम है। सीधी सी बात यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार को सिर्फ सत्ता का लालच है। चुनाव सिर पर हैं तो लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन की रस्म अदायगी होने लगी है। जनता ने तय कर लिया है कि अब वह भाजपा के किसी झांसे में नहीं आएगी। वह भाजपा को हराएगी और समाजवादी पार्टी को सत्ता में बिठाएगी।

पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से सलमान किन्नर व किन्नर समाज से शहनाज किन्नर, सोनाली किन्नर, रोशनी किन्नर, छोटी किन्नर, मोहिनी किन्नर, दीपक किन्नर, आशा किन्नर, आदर्श किन्नर, सक्ष्मीना किन्नर, कात्रिका किन्नर आदि लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7113


सबरंग