MENU

व्यारपारियों ने लिया दोबारा योगी सरकार बनाने का संकल्प



 30/Nov/21

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधीयन अध्ययन पीठ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र का व्यापारी सम्‍मेलन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नन्द गोपाल नन्दी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं रविकान्त गर्ग, अध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड एवं मनीष गुप्ता जी उपाध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड थे। विशिष्ट अतिथि गोपाल नन्दी, रविकान्त गर्ग, मनीष गुप्ता,  महेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा व विक्रम सिंह बन्टी ने संयुक्‍त रूप से दीप जलाकर व्यापारी सम्‍मेलन की शुरूआत की।

कार्यक्रम में बनारस के सभी मण्डीयों के व्यापारी सम्मिलित हुए तथा बनारस के पास के कई जिलों जैसे चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर के व्यापारी एवं व्यापारी नेता भी व्यापारी सम्‍मेलन में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम महेश चन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष ने व्यापारी सभा की शुरूआत की तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान सभी पदाधिकारीयों नें एक-एक कर के किया। रविकान्त गर्ग, अध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड ने अपने भाषण में सभी व्यापारियों में एक ऊर्जा का आहवाहन किया तथा प्रदेश सरकार के व्यापारीयों से सम्बन्धित कार्यो के विषय में पूर्ण जानकारी तथा व्यापारियों के प्रश्नों के उत्तर दियें तथा 2022 में फिर से भाजपा सरकार लानें का संकल्प दिया।

विशिष्ट अतिथि नन्द गोपाल नन्दी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बसपा के समय में जिस तरिके से व्यापारियों का उत्पीड़न होता था उससें भाजपा ने किस तरिके से बाहर निकाला तथा व्यापारियों के हित में तमाम तरिके के योजनाएं चलायी जा रही है जिसका पूर्ण जानकारी दी एवं बनारस शहर एवं प्रदेश में जिस तरिके से विकास के कार्य चल रहें है उन्हे बताया और सभी से यह प्रण लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की पूर्ण बहूमत की सरकार बनेगी। अन्‍त में सभी व्यापारियों का धन्यवाद दिया तथा भाजपा के तमाम कार्यो के विषय में विधिवत जानकारी दी।

व्यापारी सम्‍मेलन समारोह में जयदीप सिंह संयोजक महानगर, शैलेश वर्मा सह-संयोजक महानगर, विक्रम ब्रिज संह-संयोजक महानगर, अवनीश यादव जिला संयोजक, विक्की केशरी जिला सह-संयोजक, और रमेश पटेल जिला सह-संयोजक, मौजूद थे। इनके अलावा बनारस शहर व आस-पास के जिलो के हजारों व्यापारी सम्मिलित हुये तथा सभी ने यह निश्चित किया 2022 में फिर से भाजपा की योगी सरकार आएगी। कार्यक्रम का संचालन जयदीप सिंह महानगर संयोजक ने किया तथा कार्यक्रम का समापन शैलेश वर्मा ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1349


सबरंग