MENU

प्रत्येक घर तक पहुंचे बाबा का प्रसाद,कार्यकर्ता करें इसकी चिंता : तरुण चुघ



 10/Dec/21

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक घर में विश्वनाथ धाम का प्रसाद पहूँचाने की तैयारी

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिसम्बर को होने वाले विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात बाबा विश्वनाथ के भोग लगे हुए लड्डूओं के प्रसाद को भारतीय जनता के कार्यकर्ता वाराणसी महानगर एवं जिले के प्रत्येक घर में पहूँचाएंगे।

उक्त बातें आज छावनी क्षेत्र में सम्पन्न हुई प्रसाद वितरण प्रमुखो की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कही।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रसाद, पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरण के लिए बनी टीम का विस्तार से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रसाद वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानो पर प्रसाद बन रहा है वहां से यह प्रसाद भोग लगने हेतु मंदिर जाएगा। तत्पश्चात इस भोग लगे प्रसाद को जनमानस में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अगुवाई में 7500 स्वयं सेवको की टोली बनी है। प्रत्येक टोली "हर हर महादेव" का उद्घोष करते हुए पुरे भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर 50 घरो में प्रसाद, पुस्तिका एवं कैलेंडर ( जिसमें विश्वनाथ धाम के पूर्व एवं विस्तारीकरण के बाद के भव्य स्वरुप को दर्शाया गया है) का वितरण करेगी साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि कुल 8 लाख पैकेट प्रसाद का वितरण होगा। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3361 प्रसाद वितरण केंद्र बनाए गये है। जहां से यह प्रसाद घर घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर वितरण प्रमुख बनाए गये है जो मंडल अध्यक्ष के सहयोग से शक्तिकेंद्र एवं बूथो तक प्रसाद के पैकेट पहूँचाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि बाबा के भोग लगे प्रसाद के पैकेट को भाजपा के बूथ कार्यकर्ता,स्वयं सेवक सर्वप्रथम मठो, मंदिरो में रहने वाले संत, महात्माओं, धर्माचार्यो के साथ ही प्रत्येक घर में इस प्रसाद का वितरण करेंगे। बाबा विश्वनाथ के इस प्रसाद के साथ विश्वनाथ धाम के इतिहास से जुडी पुस्तिका जिसमें विश्वनाथ मंदिर पर आक्रांताओं के आक्रमण, अहिल्या बाई होलकर द्वारा मंदिर का निर्माण एवं महाराजा रणजीत सिंह द्वारा शिखर पर स्वर्ण मढ़वाने से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण के हो रहे कार्यो का पुर्ण उल्लेख होगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, रोहित चहल, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जगदीश त्रिपाठी, हेमंत सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, अशोक पटेल, गोविंद गुप्ता, अश्वनी सिंह तूफानी, धीरज मिश्रा, अजय उदल, विजय वर्मा,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7212


सबरंग