MENU

स्वामी विवेकानंद जी के संदेशों को युवा करें आत्मसात : प्रो.मिथिलेश सिंह



 13/Jan/22

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.मिथिलेश सिंह ने स्वामी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए उसका अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति वहां के युवाओं पर निर्भर करती है। उनमें ऊर्जा, अदम्य साहस, संकल्प की असीमित शक्ति होती है। प्रो.सिंह ने कहा कि हमें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयत्न करना चाहिए,निःसंदेह हमें सफलता मिलेगी। स्वामी विवेकानंद के विचार,उपदेश और दर्शन सर्वकालिक हैं,वे देश और काल की सीमा से परे हैं। डॉ.सुनील कुमार मिश्र ने विवेकानंद जी के वैज्ञानिक,दार्शनिक पक्ष पर बल देते हुए उन्हें महान विचारक बताया। डॉ.ओ पी चौधरी ने कहा कि युवा किसी भी समाज के थाती होते हैं। उनहें नैतिक,आध्यात्मिक,सांस्कृतिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने पर स्वामी जी ने आजीवन प्रयास किया। राम कृष्ण मिशन की स्थापना किया। वह कर्मकांड की अपेक्षा आत्मशुद्धि को अधिक महत्व देते थे। पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति और दर्शन से अवगत कराया। डॉ.प्रियंका श्रीवास्तव ने विवेकानंद जी के कई संस्मरणों को साझा किया,और कहा कि वे आत्मविश्वास को सफलता का आधार मानते थे। डॉ.सरला सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन में आधुनिकता का समावेश किया और वेदांत के जीवन दर्शन को स्वीकार किया। 11सितम्बर,1893 को शिकागो पार्लियामेंट ऑफ रिलिजन में उनके ऐतिहासिक भाषण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामनरेश ने विवेकानंद के धर्म के मर्म की चर्चा करते हुए सभी को प्रेम से रहने के उनकी भावना की बात रखी। संचालन करते हुए डॉ.बृजेश पांडेय ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत और भारतीय संस्कृति के संवाहक,समाजसुधारक,विचारक, दार्शनिक विवेकानंद जी का पूरा जीवन मानवता की सेवा और भारतीय संस्कृति के उन्नयन में समर्पित था। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.नीलू गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉ.दीपा अग्रवाल,डॉ.दिव्या पाल, श्रद्धा वर्मा, रीतेशनी मिश्रा, बृजेश अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, विनीत श्रीवास्तव, मनोज झा, बेबी गुप्ता, प्रीति सिंह, सीमा श्रीवास्तव, सुनील, तिलकू, धर्म चंद मौर्य, शमशेर, सरस्वती, लक्ष्मीना, फरजाना, इज़हार,सन्जू, इशान्त आदि लोग मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8255


सबरंग