MENU

कैन्ट विधायक प्रत्‍याशी सौरभ श्रीवास्तव ने किया घर-घर जनसंपर्क



 09/Feb/22

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोबारा विधानसभा क्षेत्र कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव पर भरोसा जताया है। जिसके बाद विधायक सौरभ ने अपने क्षेत्र वार्ड नरिया, गांधीनगर व कौसलेश नगर कॉलोनी व शाम को भिखारीपुर क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों से मिल उनका हाल जाना। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने जनता जनार्दन को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। विधायक सौरभ ने उन्हें विकास कार्यों की पुस्तिका भी भेंट की।

विधायक सौरभ के साथ भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र सोनकर, पार्षद इंद्र बहादुर पटेल, संध्या तिवारी, मदन मोहन तिवारी, कमल चौरसिया, हरिशंकर मिश्रा मंचल, राजीव सिंह पटेल, सतीश राय, विक्रम विज, राकेश मोहन दीक्षित, कुणाल पांडे, अमरनाथ पटेल, मनोज विश्वकर्मा, रोहित मिश्रा, सक्षम पटेल, संजय त्रिपाठी व अन्य लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1773


सबरंग