Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessioncfb9d375f601a3746fea54f1b4c3b4b9ffc5d38c): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आगाह करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप तटस्थ होकर चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करायें। किसी प्रकार की लापरवाही या चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोई भी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जंसा थाना क्षेत्र के कतवारुपुर के पास सेवापुरी विधानसभा की स्टैटिक सर्विलांस टीम के द्वारा जांच के दौरान व्यापारी वीर चौरसिया पुत्र रमेशचन्द चौरसिया निवासी आनन्दनगर, अहमदगंज, जनपद भदोही से 8.5 लाख रुपए नगद बरामद हुए जिसमें से पूछताछ में व्यापारी द्वारा 4.5 लाख रुपए के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट एवं संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर एसएसटी टीम द्वारा 4.5 लाख रूपये इनकम टैक्स में जमा कराने हेतु कब्जे में ले लिया गया एवं व्यापारी को बताया गया कि इनकम टैक्स में उचित जवाब देकर अपना रूपया वापस करा लेना।
व्यापारी द्वारा रिश्तेदारों को इसकी जानकारी रात को दी गई, कोई रसीद ना मिलने पर और थाने या इनकम टैक्स से कोई सूचना प्राप्त न होने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जन्सा पर सम्पर्क किया गया। थानाध्यक्ष जन्सा द्वारा प्रारंभिक जानकारी कर चुनाव से जुड़ी एसएसटी टीम का मामला होने के कारण उक्त सूचना जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण को 8 फरवरी सुबह दी गई। मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए 8 फरवरी सुबह एडीएम सिटी/आचार संहिता प्रभारी व एडिशनल एसपी ग्रामीण की संयुक्त जाँच बैठाई गयी।
जाँच से यह तथ्य प्रकाश में आया कि एसएसटी टीम द्वारा व्यापारी से जो 4.5 लाख रूपये कब्जे में लिया गया था नियमानुसार सीजर की कार्यवाही करते हुए इनकम टैक्स में जमा कराया जाना था लेकिन एसएसटी टीम द्वारा अपने पास ही रख लिया गया है। रात में रिपोर्ट प्राप्त होने पर यह पाया गया कि एसएसटी का यह कृत्य आपराधिक प्रकृति का है। उक्त घटना के क्रम में थाना जन्सा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 035/2022 धारा 409 भा0द0वि0 बनाम एसएसटी टीम गबन हेतु पंजीकृत किया गया है तथा 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश कुमार कुशवाहा CDPO, बाल विकास विभाग, विद्यार्थी सिंह उप निरीक्षक, जटा शंकर पांडे, हेड कांस्टेबल, संजय कुमार कांस्टेबल, अमित सिंह यादव कांस्टेबल, सौरभ सेठ वीडियो ग्राफर, गोरख यादव ड्राइवर शामिल हैं, जिनको कोर्ट में जेल भेजने हेतु पेश किया जा रहा है।
इस टीम को हटा कर नई एसएसटी टीम लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा स्टैटिक टीम में नियुक्त पुलिस कर्मचारीगण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एसएसटी टीम के सदस्यों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने की संस्तुति भारत निर्वाचन आयोग को की गई है।