MENU

सनबीम वरुणा बना ‘सृजन्यम-2019’ चैंपियन



 23/Jul/19

असम वैली स्कूल में हुई प्रतियोगिता

सनबीम स्कूल वरुणा के छात्र-छात्राओं ने आसाम में चल रही सृजन्यम प्रतियोगिता में विजय हासिल की। 16 जुलाई से 18 जुलाई तक चली आर्ट एवं डिजाइन फेस्ट प्रतियोगिता में  क्ले-मॉडलिंग, स्टिल लाईफ, आउटडोर पेन्टिंग, वुड कार्विंग, मैक्रामें, डिजिटल कवर डिजाइन, ग्लास पेन्टिंग, फेस पेन्टिंग, पॉटरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताऍ आयोजित की गयी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सनबीम स्कूल की मुस्कान और रितिका ने पॉटरी में प्रथम स्थान हासिल किया, अनीता और आयुषी ने पेन्टिंग में प्रथम स्थान व मण्डाला में आयुषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अनीता, जाहनवी ने क्लेमॉडलिंग में प्रथम स्थान हासिल किया, हरिओम ने आउटडोर पेन्टिंग, पोर्टेट आदि में तीन पदक हासिल कर परचम लहराया। सभी 9 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इस मौके पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने विजयी छात्रों को सम्मानित किया व बधाई दी। वहीं निदेशिका श्रीमती भारती मधोक ने छात्र-छात्राओं को चैंपियन बनने पर शुभकामना दी।

उपनिदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने सनबीम वरुणा के प्रथम आने पर प्रसन्नता व्यक्त की व छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने विजयी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4965


सबरंग