MENU

संदीप हेड बॉय एवं पल्लवी हेड गर्ल चुनी गयी



 07/Aug/19

भगवानपुर स्थित होली चिल्ड्रेन्स पब्लिक स्कूल में सत्र 2019 - 20 के नए सदनीय पदाधिकारयों की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ | पुरे विद्यालय को पांच सदनों में बाटा गया सबसे पहले टैगोर हॉउस के कप्तान एवं उप कप्तान क्रमशः अदीति महेश्वरी एवं प्रज्ञा रस्तोगी , इंचार्ज आरती मैम , प्रीफेक्ट तम्मना ,अंजलि,आदित्य,जया,युग को शपथ दिलायी गयी | दूसरे क्रम में आजाद हॉउस के कप्तान एवं उप कप्तान क्रमशःखुशबू पटेल एवं शिवांगी पटेल , इंचार्ज प्रीती मैम , प्रीफेक्ट आकर्ष मिश्रा ,आकाश उपाध्याय,सिद्धी अग्रवाल,सूरज यादव एवं ख़ुशी सिंह को शपथ दिलायी गयी| तीसरे कर्म में शिवाजी सदन के कप्तान एवं उप कप्तान क्रमशःकुशाल सिंह एवं जिनिशा ,इंचार्ज स्नेहलता मैम, प्रीफेक्ट ध्रुव,शिया,सुचेता,रूचि एवं गौरव को शपथ दिलायी गयी| चौथे क्रम में राणा हॉउस के कप्तान एवं उप कप्तान क्रमशः सृस्टि कुमारी एवं आँचल , इंचार्ज साधना मैम , प्रीफेक्ट सुर्यांशु , सृस्टि,रचना ,माही एवं कात्यानी को शपथ दिलायी गयी| पांचवे क्रम में होली हॉस्टल सदन के कप्तान एवं उप कप्तान क्रमशः ऋत्विक एवं नेहा कुमारी , इंचार्ज तान्या मैम , प्रीफेक्ट शांतनु, आकाश प्रियंका , अनुपम, राहुल, एवं सौम्या को शपथ दिलायी गयी | छठे क्रम में संदीप हेड बॉय एवं पल्लवी हेड गर्ल को शपथ दिलाई गयी | अंतिम और सातवें क्रम में कोआर्डिनेटर के लिए सुम्बुल जहांगीर एवं नेहा सिंह, जूनियर डेवलपमेंट इंचार्ज तोशी एवं सोनिआ मैम , सीनियर डेवलपमेंट इंचार्ज प्रकाश मिश्रा एवं निहारिका सिंह को गोपनीयता एवं कर्त्व्यनिष्ठ होने की शपथ दिलाई गयी |

उपरोक्त मौके पे विद्यालय की निदेशिका श्रीमती आशा सिंह जी ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामना एवं बधाई दी, विद्यालय की सह-निदेशिका विजयलक्ष्मी जी ने बच्चों को शपथ दिलाई, कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय के एच.आर.निदेशक धैर्यवर्धन ने किया |


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5606


सबरंग