MENU

प्रशासन व समिति का संयुक्त दल करेगा पशुपालकों को आवंटित स्थल का निरीक्षण - शालिनी यादव



 16/Sep/19

पशुपालकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन से कराने का प्रयास करेगी पूजा समिति

गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण के कार्य व संदेश का पालन ही उनकी पूजा है और श्री कृष्ण ने मित्र सुदामा की मदद करके बताया कि गरीबों और असहाय का साथ देना भी धर्म है। आज वाराणसी के पशुपालको की स्थिति सुदामा की तरह है और उन्हें भी मदद की आवश्यकता है। यह बातें गोर्वधन पूजा समिति की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव ने मछोदरी के एक मैरेज लॉन में आयोजित समिति की एक बैठक को टेलीफोनिक सम्बोधन करते हुए कही। श्रीमती शालिनी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी से उनकी आज हुई वार्ता में यह तय हुआ है कि प्रशासन व अध्यक्ष द्वारा पशुपालकों हेतु निर्धारित स्थल का शीघ्र निरीक्षण करके वहां उपलब्ध सुविधा का आकलन किया जाएगा जिससे वहां पशुपालक बसाये जा सके। श्रीमती शालिनी के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त को दो पशुओं को रखने वालों पर करवाई न करने का आदेश दिया है और प्रशासन से इस मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक कार्य करने का अनुरोध किया है।

शालिनी यादव ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो महापंचायत बुलाकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा ताकि पशुपालक अपने को असहाय न महसूस करें। कार्यक्रम के शुरुआत में कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व एडीएम मनिराम यादव ने श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति पर पुष्प अपर्ण  किया। पूर्व एसडीएम राजाराम जी ने संगठन में ही शक्ति का बोध कराते हुए इसे मजबूत करने का आवाहन किया। अध्यक्षता कर रहे मनिराम यादव ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विकलाँग अजय यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाला यादव, किशोरी यादव, वीरेंद्र यादव, डॉ अनिल यादव, इंजी अशोक यादव, विनोद यादव, दिनेश पप्पू, शिव बचन यादव, श्यामचरण यादव, भीष्म यादव, कमलेश यादव, अरुण यादव, मनोहर पहलवान, पूर्व पार्षद सुनीता यादव, रामबाबू यादव, शिव आधार यादव, मोहन यादव, डॉ अशोक यादव आदि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1636


सबरंग