MENU

अंतरराज्यीय ब्राह्मण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर दूबे का हुआ काशी में सम्मान



 28/Dec/19

अंतरराज्यीय ब्राह्मण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज किशोर दूबे का वाराणसी में दो दिवसीय आगमन हुआ। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में वाराणसी के ढेलवरिया स्थित रामजानकी मन्दिर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्ष जी का सम्मान सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ, स्मृत्ति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के पश्चात कार्यक्रम में भाग लिया। बृज किशोर दूबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हमारे सभी ब्राह्मण समाज के भाईयों पर है। साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज से जुड़ी हुई कई बातें गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी ब्राह्मण समाज के गरीब लोगों के हित की बात भी कही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला महासचिव पुनीत मिश्र को नगर सचिव के पद पर नियुक्त भी किया। कार्यक्रम में कन्नौज जिला उपाध्यक्ष विमल किशोर तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष शंभूनाथ पाण्डेय, नव नगर अध्यक्ष पुनीत मिश्र, संजय तिवारी, सत्यम त्रिवेदी, योगेश मिश्र, सर्वेश मिश्र आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8274


सबरंग