MENU

भारत बंद के आह्वान पर वाराणसी के आयकर विभाग में हड़ताल



 08/Jan/20

कर्मचारी संगठनों की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर 8 जनवरी को विभिन्‍न कर्मचारी संगठनों की ओर से विभागीय कर्मी हड़ताल के दौरान नारेबाजी कर काम से विरत रहे। वाराणसी में भारत बंद की वजह से बैंकों के साथ ही डाकघर पर भी बंद का असर दिखा। इस दौरान श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी धरने पर बैठे और नारेबाजी कर विरोध जताया। सरकार पर श्रम विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए वाराणसी के आयकर विभाग में कर्मचारियों व आयकर अधिकारीयों के द्वारा इन नीतियों के विरोध में हड़ताल किया। इस दौरान आयकर कर्मचारियों ने अपनी 10 सूची मांगों को रखा जिनमे मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहल करने, सामान्य वेतन तय करने, विभागों में इतने सारे खाली स्थानों में भर्ती आदि मांगे शामिल रहीं। इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ के सहायक जोनल सचिव गौतम कुमार बरूआ ने कहा कि आज मजदूर संघ समेत अन्य संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर आयकर विभाग के सभी कर्मचारी व पदाधिकारी हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के द्वारा हम अपनी 10 सूची मांगे रखते हैं।अगर यह मांगे नहीं पूरी हुई तो यह विरोध बढ़ता जाएगा। इस दौरान आयकर अध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सहायक जोनल सचिव गौतम कुमार कोषाध्यक्ष जमील अहमद, अमरनाथ पांडे अशोक यादव ,वेद प्रकाश ,राकेश कुमार श्रीवास्तव, क्रिश्चन चौरसिया महेंद्र सिंह विनोद कुमार प्रीति वर्मा रंजीत कुमार सुनील आशुतोष विश्वमोहन प्रदीप मौर्य नीलेश आदि राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहें।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1789


सबरंग