MENU

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 64वें जन्मदिन पर 2022 में सरकार बनाने का ऐलान : रघुनाथ चौधरी



 17/Jan/20

वाराणसी के वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया गया।बहन जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश सेक्टर प्रभारी रघुनाथ चौधरी ने बसपा कार्यकर्ताओं के बीच ऐलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बहनजी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में बसपा के कई दिग्गज नेता, कार्यकर्ता व बसपा समर्थक सम्मिलित हुए। शुरुआत मुख्य अतिथि रघुनाथ चौधरी व महासचिव वीरेंद्र कुमार चौहान द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व बसपा संस्थापक स्व.काशीराम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने मुख्य अतिथि के साथ केक काटा व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाईयां दी। इस दौरान विभिन्न सेक्टर के कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ जुलूस के स्वरूप में वहाँ पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार चौहान ने किया, वहीं संचालन बसपा जिला अध्यक्ष नवीन भारत द्वारा किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी रघुनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है, जिसकी वजह उन्होंने देश में महंगाई बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महिलाओं की असुरक्षा व देश के विभाजन जैसी समस्याओं को बताया। इसके साथ ही उन्होंने मायावती के कार्यकाल को कानून राज बताया जहां हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य होते थे। अंत में उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बहन जी के नेतृत्व में कानून राज कायम होगा।

कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी रघुनाथ चौधरी,प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार चौहान, जिलाध्यक्ष नवीन भारत, देवराज शर्मा, अवनीश कुमार, अरुण जायसवाल, मेराज फारुकी, रमेश शास्त्री, सुभाष राय, डॉ. विनोद, लक्ष्मण राम, अजय प्रताप, राजेश भारती, दीपचंद चौधरी, रिजवान अहमद, दयाशंकर भारती आदि बसपा जन उपस्थित रहें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2239


सबरंग