MENU

उ. प्र. स्वर्णकार संघ केंद्र व प्रदेश सरकार से संपर्क बनाए हुए हैं



 22/Apr/20

वाराणसी। उ. प्र. स्वर्णकार संघ ने देश में आई कोरोना नामक विकट संकट से हो रही देशवासियों को परेशानी के संदर्भ में लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार से संपर्क बनाए हुए हैं तथा लगातार अपने सुझाव केंद्र व प्रदेश सरकार को उ. प्र. स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के सहयोग से दे रही है। इसी कड़ी में अभी 2 दिन पहले केंद्र सरकार को ट्रांसपोर्ट के बारे में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने तत्काल इसका निवारण किया और इसे सुगम बनाया।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में तमाम जनता व व्यापारी बंधु को हो रही परेशानियों से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को 25 जिले के व्यापारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा इसे तत्काल समाधान कर जनता व व्यापारी को राहत पहुंचाने का आग्रह किया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने प्रदेश व देश भर के उन सभी गरीबों के बारे में या परेशान व्यक्तियों के बारे में जो इस समय अपने मोबाइल को नॉनपेमेंट में कट जाने के कारण अपने सगे संबंधियों से बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें तत्काल चालू कराने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से आग्रह किया कि वह टेलीकॉम कंपनियों के निदेशकों को तत्काल यह निर्देश दें कि किसी भी कंपनी का सिम लॉक डाउन तक बंद न किया जाए।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6870


सबरंग