MENU

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पीएनयू क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान : डॉ. संजय राय



 08/May/20

विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2020 को पीएनयू क्लब व रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों की मदद हेतु रक्तदान किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय पर रेडक्रॉस झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात वहां उपस्थित कार्यकरिणी सदस्यों ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

रेडक्रॉस सचिव डॉ. संजय राय ने बताया कि रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डियूनेन्ट का जन्मदिन 8 मई पुरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है और सदस्य मानवता की सेवा का संकल्प लेते हैं।

रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की देखरेख में विगत 45 दिन से लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस से रोकथाम व अन्य जनकल्याण के कई कार्यक्रम चल रहे हैं। काशी की जनता ने रेडक्रॉस सोसाइटी में 1 करोड़ 35 लाख रुपया दान में सहयोग राशि जिलाधिकारी को चेक के माध्यम से दिया है। लॉकडाउन के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी व केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 14000 से ज्यादा जरूरतमन्दों को दवा उनके घर तक डिलीवरी बॉय के माध्यम से पहुंचाई गई। इसके अतिरिक्त तमाम गरीब जरूरतमन्दों को दवा व खाद्य सामग्री निःशुल्क भी उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र पिंडरा , राजातालाब व सदर तहसील में काम करने वालों को सेनिटाइजर व मास्क भी दिया गया।

थैलेसीमिया पीड़ित लोगों के सहायतार्थ रेडक्रॉस सोसाइटी व पीएनयू क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आइएमए ब्लड बैंक में 25 लोगों ने रक्तदान किया।

आज के कार्यक्रम में सचिव डॉ. संजय राय, डॉ. एसएस गांगुली, जय प्रकाश बालानी , डॉ. अकबर अली, वेदमूर्ति शास्त्री व शेषनाथ राय शामिल हुए और सक्रीय योगदान दिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3585


सबरंग