MENU

बनारस में 8 नये कोरोना के मरीजों के मिलने से 6 नए हॉट स्पॉट बने



 10/Jun/20

8 में से 6 मरीज वाराणसी, 1 जौनपुर व 1 करनाल हरियाणा की है

ग्राम बिहड़ा थाना मिर्जामुराद, ग्राम सिसवा थाना कपसेठी, ग्राम छोटी गुगली थाना चोलापुर, निराला नगर थाना सिगरा, यमुना विहार कॉलोनी-तरना थाना शिवपुर एवं गायत्री नगर कॉलोनी (धोबी घाट) थाना कैंट कुल 6 नए हॉटस्पॉट बनेंगे

वाराणसी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया

वाराणसी में 25 मई सोमवार को 224 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। 216 नेगेटिव एवं 8 परिणाम पॉजिटिव आए हैं। 8 में से 6 मरीज वाराणसी के, 1 जौनपुर एवं 1 करनाल हरियाणा की है। वाराणसी के 6 पॉजिटिव मरीजों में 3 प्रवासी हैं जो कि मुंबई से वाराणसी आए, 1 ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल, 1 स्वास्थ्य कर्मी एवं 1 स्थानीय टेलर है। 3 प्रवासियों मरीजों में से एक 24 वर्षीय मरीज ग्राम बिहड़ा थाना मिर्जामुराद का रहने वाला है। मुंबई से पिकअप द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था। दूसरा 1 वर्षीय बच्चा ग्राम सिसवा थाना कपसेठी से है। यह अपने माता-पिता के साथ मुंबई से ट्रक द्वारा वाराणसी वापस आया। इसका पिता मुंबई में ड्राइवर है। तीसरा 29 वर्षीय मरीज ग्राम छोटी गुगली थाना चोलापुर का निवासी है। मुंबई से बस द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह एक बैंक में काम करता था। 28 वर्षीय चौथा मरीज ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। यह मरीज मानसिक अस्पताल पांडेपुर के पीछे गायत्री नगर कॉलोनी (धोबी घाट) थाना कैंट में एक किराए के मकान पर रहता है। 43 वर्षीय पांचवा मरीज ग्राम परसरा थाना फूलपुर का रहने वाला, किंतु वर्तमान में यह यमुना नगर कॉलोनी तरना शिवपुर में रहता है। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग में यह फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। 40 वर्षीय छठा मरीज लेन-6 निराला नगर थाना सिगरा का निवासी है। यह गैलेक्सी हॉस्पिटल के सामने गंगोत्री बुटीक में सिलाई का काम करता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। 19 में से 1 मरीज वाराणसी का है, 18 मरीज अन्य जनपद के हैं। वाराणसी के इस मरीज का संबंध प्रतापपुर हॉटस्पॉट से है, जो कि मुंबई से वापस आया। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 152 हो गई है l 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 65 है। ग्राम बिहड़ा थाना मिर्जामुराद, ग्राम सिसवा थाना कपसेठी, ग्राम छोटी गुगली थाना चोलापुर, निराला नगर थाना सिगरा, यमुना विहार कॉलोनी- तरना थाना शिवपुर एवं गायत्री नगर कॉलोनी(धोबी घाट) थाना कैंट कुल 6 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इसको मिलाते हुए जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 78 हो गई है, 22 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 56 है, जिसमें 06 ऑरेंज जोन में एवं 50 रेड जोन में हैं। जनपद में आज कुल 117 सैंपल लिए गए। अब तक 4804 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 4463 का परिणाम प्राप्त हो चुका है, 341 परिणाम आना अभी अवशेष है। परिणामों में 4311 नेगेटिव एवं 152 पॉजिटिव है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9142


सबरंग