MENU

चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा प्रज्ञा जायसवाल व युवराज सिंह चंदेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण



 21/Jul/20

स्वर्गीय संकठा सिंह (एडवोकेट) के परपोते व मुकुल नारायण सिंह (आशु सिंह) के पुत्र युवराज सिंह चंदेल और प्रज्ञा जायसवाल के जन्मदिवस पर भारत रत्न बिस्मिलाह खान साहब की मजार, फातमान रोड,सिगरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण किया गया।

विदित हो कि चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा बच्चों के जन्मदिन, महापुरूषों की जयंती व पूर्वजो की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पूर्ण भारत मे पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में आज 11 पौधे रोपित किये गए। पौधारोपण में मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर फाउंडेशन के कानपुर मण्डल अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह सेचेंडी ने कहा कि चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण बचाने की उत्कृष्ठ मुहिम चलाई जा रही है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। इसे सभी लोग बहुत तेजी से आत्मसात कर रहे है।

 

पौधारोपण अभियान की अध्यक्षता करते हुए पारस यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर फाउंडेशन के हर एक पदाधिकारी, सदस्य पर्यावरण को बचाने के लिए कमर कस के तैयार है। पौधारोपण अभियान का संचालन करते हुए वंदना केसरी ने कहा कि मैं अपने निजी खर्च में से मैं प्रतिदिन 10 रुपये चन्द्रशेखर फाउंडेशन के नाम से गुलक में डालती हूँ। महीने का 300 रुपया मैं चन्द्रशेखर फाउंडेशन को पौधारोपण के लिए डोनेट करती हूँ। मैं सभी पदाधिकारियों से आग्रह करती हूँ कि आप सभी भी अपने अपने निजी खर्च में से बचत करके दस रुपए प्रतिदिन संस्था को डोनेट करें। जिससे पौधारोपण अभियान में और तेजी लाई जा सके।

 

विशिष्ठ अतिथि सम्पूर्णानन्द पांडेय ने कहा कि चन्द्रशेखर फाउंडेशन सरकार से कोई फंड नही लेता है, इसलिए चन्द्रशेखर फाउंडेशन के पौधारोपण अभियान को अनवरत जारी रखा जाएगा जरूरत पड़ी तो हम सभी आम जनता से जनसहयोग लेंगे। पौधारोपण में आये हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए चन्द्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर फाउंडेशन ने यह ठाना है पर्यावरण हमे बचाना है। श्री सिंह ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन पूर्वजों की स्मृति में तथा महापुरूषों की जयंती व पुण्यतिथि पर पौधारोपण मुहिम पूरे भारत मे चलाया जा रहा है।इस अभियान में लोगो का आपार जन सहयोग व समर्थन मिल रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यरूप से हिमांशु सिंह, किरण सिंह, सम्पूर्णानन्द पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, वंदना केसरी, संजय कसेरा, पंकज पाठक, सोनू देबे, पारस यादव, बन्दना कैसरी, इरसाद अहमद, पियूष, अशोक सह, संजय कसेरा,आरती, श्रेया, लाता चौधरी, पूनम जी, कुलदीप, रोहित सिंगज, कुलदीप त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास अहमद इत्यादि लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5351


सबरंग