MENU

बनारस में रिकार्ड 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव



 24/Jul/20

वाराणसी में 24 जुलाई को रिकार्ड 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। अभी तक केवल एक बार सौ से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए पॉजिटिव के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1822 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शाम को 139 नए मरीज सामने आ गए। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार 25 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इससे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 788 हो गई है। एक्टिव केस 1000 के करीब पहुंचते हुए 996 हो गए हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7075


सबरंग