MENU

सभी रिकार्ड टूटे, 218 नए संक्रमित मिले



 05/Aug/20

वाराणसी में कोरोना जबरदस्त कहर ढा रहा है। बुधवार को पिछले सभी रिकार्ड टूट गए। पहली बार एक ही दिन में दौ सौ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। लगातार चौथे दिन तीन लोगों की मौत हुई है। इससे केवल चार दिन में ही 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। राहत की बात यह है कि सौ से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 88 मरीज होम आइसोलेशन वाले स्वस्थ हुए हैं।

वाराणसी में बुधवार की सुबह 85 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शाम में 133 लोग संक्रमित मिले। इससे एक ही दिन में 218 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है कभी बनारस में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीज नहीं मिले थे। पिछले एक पखवारे में केवल तीन दिन छोड़कर हर दिन सौ से ज्यादा मरीज सामने आए। इससे लगातार संक्रमितों का औसत भी बढ़ता रहा।

नए मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 3543 हो गई है। बुधवार को 121 लोग स्वस्थ भी हुए। 33 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। होम आइसोलेशन से 88 लोग स्वस्थ हुए। होम आइसोलेशन से तेजी से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक होम आइसोलेशन से 653 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अस्पतालों से 1303 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1956 हो गई है। फिलहाल 115 एक्टिव केस हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3278


सबरंग