MENU

सेंचुरी को फिर पार किया कोरोना पॉजिटिव



 08/Aug/20

अब तक 77 लोगों की जान गयी

शनिवार की सुबह फिर सौ से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एक दिन पहले ही वाराणसी में अब तक का सभी रिकार्ड तोड़ते हुए कोरोना से जबरदस्त कहर ढाया था। शुक्रवार को सर्वाधिक 312 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वाराणसी में जिला प्रशासन सुबह और शाम दिन में दो बार रिपोर्ट जारी करता है। शनिवार की सुबह 109 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 4174 हो गई है। इसमें से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। 2205 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की है। फिलहाल 1892 एक्टिव केस हो गए हैं।

लगातार तीन दिनों से वाराणसी में दो सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 218, गुरुवार को 210 और शुक्रवार को रिकार्ड 312 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से प्रशासनिक अमले से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक में खलबली मची है। पिछले पांच दिनों में 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2640


सबरंग