MENU

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में किया जागरूक



 07/Sep/20

विकासखंड पिंडरा ग्राम रामनगर गजेंद्र के आंगनवाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें pcpndt act के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही विभाग के अन्य योजनाओं (निराश्रित विधवा पेंशन) बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक प्रियंका राय व रेखा श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह से संबंधित जानकारी भी दी गई और साथ अपने आसपास बाल विवाह को रोकने के लिए प्रोत्साहित किया और बाल विवाह होने की सूचना विभाग को देने के बारे में बताया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8847


सबरंग