MENU

सेवापुरी विकास अभियान (सेवा) ग्राम पंचायत प्रतियोगिता



 08/Sep/20

नीति आयोग के सेवापुरी विकास अभियान के अंतर्गत सेवापुरी को देश और के पहले मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु जहाँ एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार की चिन्हित विभिन्न योजनाओं को संतृप्त किया जा रहा है, वहीँ दूसरी ओर ग्राम-पंचायत स्तर पर प्रतिष्पर्धात्मक माहौल तैयार किये जाने की कोशिश है। ख़ास तौर से, सेवापुरी विकास अभियान (सेवा) में विकास खंड के लोगों के व्यवहारिक और रोज-मर्रा के जीवन में गुणवत्ता पूर्ण सुधार की संकल्पना की गयी है।

इसी सन्दर्भ में दिनांक 6 सितम्बर को ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का परिणाम भारत सरकार के सेवा पोर्टल (seva.nic.in) पर घोषित किया गया। जिसमें सेवापुरी ब्लाक के समस्त ग्राम-पंचायतों की पूर्व निर्धारित 33 सूचकांक (KPIs) के आधार पर रैंकिंग निकाली गयी। इसमें ग्राम पंचायत थाथरा (51.61), ग्राम पंचायत तेन्दुई (50.78), ग्राम पंचायत भोरकला (50.62), ग्राम पंचायत बकरी (50.28) एवं ग्राम पंचायत अमीनी (49.95) शीर्ष 5 पर रहे। साथ ही ग्राम पंचायत जगपती ने डेल्टा प्रगति में सबसे ज्यादा प्रगति दिखाई। यह रैंकिंग 28 अगस्त तक की प्रगति के आधार पर की गयी है |

इस संकल्पना के पीछे विकास के विभिन्न मापदंडों को जल्द-से-जल्द हासिल करने के अलावा ग्राम पंचायत को एक स्वायक्त इकाई के रूप में सशक्त किया जाना भी शामिल है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान/पंचायत सचिव/पंचायत कर्मी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त) को जारी विडियो सन्देश में सेवापुरी विकास अभियान (सेवा) के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतियोगिता की शुरुआत की थी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4209


सबरंग