MENU

आईपीएल के ऐसे बल्लेखबाज जिन्हों ने जड़े हैं रिकॉर्ड तोड़ छक्के



 14/Sep/20

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इस बार 19 सितंबर से यूएई की सरजमीं पर शुरू होने को है। इंडियन प्रीमियर लीग का नाम सुनते ही दिलोदिमाग में एक मंजर सा बन जाता है जिसमें सिर्फ चौकों और छक्‍कों की बरसात देखने को मिलती है। सभी देशी और विदेशी बल्‍लेबाज, ऑलराउंडर खिलाडी अपनी छमता से बढकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मैदान में करते हैं और दर्शकों को मनोरंजित करते हैं। लंबे-लंबे छक्‍कों और बेहतरीन प्रतिभा के इस खेल के महापर्व का सभी को इंतजार रहता है। हालांकि, दर्शक इस बार टीवी और स्मार्टफोन के जरिए ही बड़ी हिट्स का लुत्फ उठा पाएंगे, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से आइपीएल 2020 में कम से कम शुरुआत में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं है।

कुछ ऐसे खिलाडी जो आइपीएल के 12 के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इन 10 खिलाड़ियों ने मिलकर आइपीएल में 2017 छक्के ठोके हैं। अकेले वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल 300 से ज्यादा छक्के आइपीएल में जड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, वे आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने अब तक खेले आइपीएल के 125 मैचों में 326 छक्के जड़े हैं। एक पारी में भी सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने का उनका रिकॉर्ड है।

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकाई दिग्गज बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 154 मैचों में 212 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में तीसरा नंबर महेंद्र सिंह धोनी का आता है, जिन्होंने अब तक आइपीएल के इतिहास में 209 छक्के जड़े हैं। एमएस धौनी आइपीएल में सबसे पहले 200 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 200 या इससे ज्यादा छक्के उनके अलावा डिविलियर्स और क्रिस गेल ने जड़े हैं। सिक्‍सर किंग की लिस्‍ट में रोहित शर्मा, भारत के एमएस धोनी से ज्यादा पीछे नहीं हैं, लेकिन वे अभी तक 188 मैचों में 194 छक्के जड़ पाए हैं।

गेंदबाजों के छक्के छुडाने की इस लिस्‍ट में में पांचवें नंबर पर सुरेश रैना का नाम है, जो रोहित शर्मा के बराबर छक्के जड़ पाए हैं। हालांकि, 193 मैचों में रैना ने 194 छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित ने ये कमाल उनसे 5 मैच कम खेलकर किया है। छठे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का है, जो 177 मैचों में 190 छक्के ठोक पाए हैं। सातवें नंबर पर 181 छक्के के साथ डेविड वार्नर हैं, जबकि 8वें नंबर पर 177 छक्कें के साथ शेन वॉटसन हैं। इस लिस्ट में नौवां नाम किरोन पोलार्ड का है, जो 176 छक्के जड़ चुके हैं। आखिर में 158 छक्के के साथ युसुफ पठान का नाम है।

आइपीएल के पूरे 12 साल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के मारने की टॉप 10 सूची कुछ इस प्रकार है-

1. क्रिस गेल - 326 छक्के

2. एबी डिविलियर्स - 212 छक्के

3. एमएस धौनी - 209 छक्के

4. रोहित शर्मा - 194 छक्के

5. सुरेश रैना - 194 छक्के

6. विराट कोहली - 190 छक्के

7. डेविड वार्नर - 181 छक्के

8. शेन वॉटसन - 171 छक्के

9. किरोन पोलार्ड - 176 छक्के

10. युसुफ पठान - 158 छक्के


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4654


सबरंग