MENU

सनबीम ग्रुप की ऑनलाइन क्लासेज की पढाई बनी बच्चों में बेहद लोकप्रिय



 16/Apr/20

 

सुबह से शाम तक सनबीम ग्रुप की सभी शाखाओं की कक्षाएं नियमित रूप से हो रही हैं संचालित

अभिभावक भी हैं खुश व संतुष्ट - ले रहे हैं ऑनलाइन क्लासेज में भाग भी।

विगत 26 मार्च से सनबीम ग्रुप के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है ऑनलाइन प्लेटफार्म पर।

ग्रुप के 10,000 विद्यार्थी रोज कर रहे हैं 5 घंटे की पढ़ाई।

 

सनबीम ग्रुप की वाराणसी शहर में संचालित सभी 7 शाखाओं में औपचारिक पठन पाठन हेतु नए सत्र की शुरुआत विगत 26 मार्च से ही हो चुकी है। हालाँकि लॉक डाउन के चलते सभी शिक्षकगण अपने अपने निवास में ही हैं, परन्तु यह तकनिकी क्षेत्र में सदा अग्रणी रहने वाले सनबीम ग्रुप की दूरदर्शिता का ही नतीजा रहा की सभी शिक्षकों एवं अन्य शैक्षणिक-प्रशासनिक स्टाफ के सामूहिक व् एकग्र प्रयास के चलते नियत तिथि पर नए सत्र की शुरुआत कर दी गयी। आज सनबीम ग्रुप की सभी शाखाओं के तक़रीबन 10,000 विद्यार्थी अपने अपने क्लास की टाइम टेबल के अनुसार सुबह से शाम तक करीब 5 घंटे की ऑनलाइन पढाई कर रहे है। शिक्षक अपने अपने घरों से ही कक्षा अनुकूल वातावरण में डिजिटल तकनीक से अपनी क्लास सभी बच्चों से रोजाना मुखातिब होते हैं, अटेंडेंस लेते हैं और फिर नित नए प्रयोगों के साथ अपने विषय को नितांत रोचक तरीके से पढ़ाते हैं।

इस विषय पर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक से सीधी बातचीत पर उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपने सभी संस्थानों में पंजीकृत सभी विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लास के प्लेटफार्म पर एनरोल कर दिया है। तकनीक नयी होने के नाते प्रारभिक सप्ताह में कुछ दिक्कतें जरूर आई परन्तु स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के बिच संतुलित तालमेल होने के नाते सबकुछ धीरे धीरे आसान होता गया। आज सनबीम का हर एक विद्यार्थी अपनी पढाई नियमित रूप से पूर्वनिर्धारित टाइम टेबल के अनुरूप कर रहा है। यहाँ तक कि जब सभी बच्चे डिजिटल क्लासरूम में लोग इन कर उपस्थित हो जाते हैं तब सर्वप्रथम क्लास टीचर द्वारा प्रार्थना गीत गवाया जाता है। रविवार व अन्य कैलेंडर हॉलिडे के दिनों में ऑनलाइन क्लासेज बंद रहती हैं ताकि बच्चों को ब्रेक मिलता रहे।

पूछे जाने पर ग्रुप की निदेशिका श्रीमती भारती मधोक ने जानकारी दी की वर्तमान में इन ऑनलाइन क्लासेज को कई माध्यमों से जैसे ज़ूम, माइक्रोसॉफ्ट टीम, गूगल क्लासेज, यू ट्यूब लिंक्स, स्नेप एच पि एप और अपने ग्रुप के ऑफिसियल एप SGEI पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने इन क्लासेज के बारे में जो सबसे ज्यादा रोचक बात बताई वो है अभिभावकों की इन क्लासेज में सहर्ष बढ़ चढ़कर भाग लेना। जो पेरेंट्स बच्चों की स्पेशल क्लास लेना चाहते हैं, उन्हें एक गूगल डॉक् के माध्यम से इस बात की पूर्ण जानकारी उस विद्यालय के प्रिंसिपल से साझा करनी होती है एवं तत्पश्चात प्रिंसिपल उन्हें दिन व् तारीख अलॉट करतीं हैं तथा इस बारे में बच्चों को भी पहले ही अवगत करा दिया जाता है। इस प्रकार पढाई अब फन लर्निंग और अनलिमिटेड लर्निंग होती जा रही है। यहाँ तक की यदि किसी बच्चे का बर्थडे भी सेलिब्रेट करना हो तो भी डिजिटल क्लासरूम के सभी बच्चे एकसाथ बर्थडे बॉय या गर्ल के मम्मी पापा के साथ एन्जॉय करते हैं।

आगे की प्लानिंग के हिसाब से सनबीम ग्रुप ऑनलाइन टेस्टिंग, ऑनलाइन यूनिट टेस्ट आदि की भी तैयारी जोरों से कर रहा है ताकि लॉक डाउन की अवधि बढ़ने पर या कोरोना वायरस की वजह से यदि विद्यालयों को लम्बे समय तक बंद रखना पड़े तो भी बच्चों की पढाई पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

सनबीम ग्रुप की एडमिशन प्रक्रिया भी आजकल ऑनलाइन ही चल रही है एवं प्रतिदिन नए विद्यार्थिओं के एडमिशंस भी हो रहे हैं जिसके लिए सनबीम ने अपने सभी सोशल व डिजिटल मीडिया पर हेल्पलाइन न0 9721452162 जारी किया है।

ऑनलाइन क्लासेज की सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अध्यक्ष दीपकजी ने अपने सभी कर्मठ व निष्ठावान अध्यापकों को देते हुए उन्हें भी उन्होंने "कोरोना वारियर्स" की उपाधि से सम्बोधित किया एवं उन सबका शुक्रिया अदा करते हुए सबके लिए सुस्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5039


सबरंग