MENU

शतरुद्र प्रकाश से मेरे निजी संबंध, इनके भाजपा में जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं : अस्करी रजा सईद



 01/Jan/22

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे एमएलसी शतरुद्र प्रकाश शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य दयाशंकर सिंह और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एमएलसी शतरुद्र प्रकाश के भाजपा में जाने से वाराणसी के उनके अत्यंत करीबी सिपाही धरती पुत्र अस्करी रजा सईद ने कहा कि इधर लगभग एक वर्ष से हम शतरुद्र प्रकाश के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं जा रहें थे, क्योंकि ये पार्टी के कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हो रहें थे, केवल लखनऊ ही रहते थे। उन्होंने कहा कि इनके हावभाव से लग रहा था कि आगे आने वालें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के पहलें ये कुछ नया गुल खिलायेगे। श्री सईद ने कहा कि खैर मेरा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश से निजी संबंध है। पार्टी को इनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इनके साथ वाराणसी सहित अन्य जिलों से कोई कार्यकर्ता भाजपा में नही जाने वाला। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व जावेद आबादी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव हमलोग मजबूती के साथ भाजपा से लड़ेगे। प्रदेश से व देश से इस सावंतवादियो की सरकार को उखाड़ फेकेगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4289


सबरंग