MENU

बीजेपी कोरोना वायरस नहीं लाती तो सुभासपा पार्टी नंबर वन कहलाती : धर्मेंद्र राजभर



 15/Oct/20

सुभासपा पार्टी के आजमगढ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ने क्लाउन टाइम्‍स से वार्ता के दौरान बताया कि कोरोना जैसी महामारी सिर्फ भाजपा के लोगों द्वारा बताया जा रहा है, परंतु कोरोना होते किसी को देखा नहीं गया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के जिला अधिकारी भी करोना संक्रमित हुए हैं लेकिन यदि वास्तव में कोरोना वायरस बीमारी है तो वह 14 दिन में कैसे ठीक हो रहे हैं, जबकि इसकी कोई दवा नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना वायरस लाकर लोगों के रोजगार को समाप्त कर दिया और बेरोजगारी आ गई। 2017 में बीजेपी के लोगों ने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो गरीबी हटेगी लेकिन इनकी सरकार बनते ही इन्होंने गरीबी हटाने के बहाने गरीबों को ही हटाना शुरू कर दिया। वही सुभासपा के जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि लॉकडाउन जैसी विकट समस्या में कितने गरीब पैदल चले कितने ट्रेन से मरे। यदि एक कोरोना वायरस रोग है और हिंदुस्तान में दवा नहीं तो सरकार बताएं कैसे मरीज ठीक हो रहा है। वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के लिये बताया कि पार्टी तैयारी कर रही है और मैदान में आएगी, जनता बीजेपी सरकार से पूरी तरह असंतुष्ट हो चुकी है समझ चुकी है कि कितने की रोजी-रोटी मारी गई कितने मर गए, कितने बेघर हुए, कितने की नौकरी गई यह बात जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी भागीदारी संकलन मोर्चा बहुत तेजी से आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है, अगर बीजेपी की सरकार कोरोनावायरस नही लाते तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पूर्वांचल में नंबर वन साबित होती है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन में आने जाने वाले गरीबों के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी लोग जगह-जगह लगे रहे जितने गरीब व मजदूर फंसे रहे  उनको प्रवासी मजदूर कहा गया उनको लाने के लिए पार्टी ने तन मन धन लगाकर घर पहुंचाने का कार्य किया।

सुभासपा मजबूती के साथ कर रही कार्य : गीता गिरी

सुभासपा की महिला जिला अध्यक्ष गीता गिरी ने क्लाउन टाइम्‍स से एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसा कहीं नहीं जहां पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती लाने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सभी महिलाएं मजबूती के साथ कार्य कर रही हैं लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं, भाजपा पार्टी के लोग झुकना नहीं जानते लोगों को झुकाना चाहते हैं जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता को लेकर विरोधियों को जवाब देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का समाधान करें अन्यथा कुर्सी छोड़ दें नहीं तो जनता इन्हें 2022 के चुनाव में सबक सिखाने का कार्य करेगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2742


सबरंग