MENU

देश का भविष्य हितकारी नही- प्रवीण सिंह



 15/Oct/20

कोरोना वायरस जैसी विकट समस्या में गरीब जनता ने जिन समस्याओ का सामना किया उस समस्याओ से गरीब जनता को पूरी तरह निजात अभी तक नही मिल सका जिसके कारण गरीब जनता आज भी कही न कही भुखमरी के शिकार हो रही है और संक्रमण के शिकार आज भी बढ़ता जा रहा है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने क्लाउन टाइम्स से एक अनौपचारिक बातचीत के कही, आगे उन्‍होंने कहा कि संक्रमण के शुरुआती के दौरान सरकार को जो सावधानी वर्तनी चाहिए था वह नही बरती जबकि जब विदेशो में कोरोना का शुरुआती दौर था उस समय राहुल गांधी ने पहले ही आगाह किया था। यदि सरकार एयरपोर्ट पर रोक लगाई होती तो शायद कोरोना इतनी बड़ी संख्या में नही फैलती कांग्रेस ने जब भी सरकार को अपने 40 वर्षो के अनुभव का सलाह देना चाहा तो सरकार ने गम्भीरता नही दिखयी।

वही श्री सिंह ने केंद्र व प्रदेश के सरकार को चेतावनी पूर्वक कहा कि यह देश-प्रदेश आपका ही नही बल्कि हम सभी का है देश को बर्बाद करने का अधिकार सरकार को नही देश की 35 प्रतिशत जनता ने आपको अपना मत देकर आपको प्रधानमंत्री बनाया है, सभी इसका सम्मान करते हैं विपक्ष के बातों पर गम्भीरता न दिखाने का परिणाम रहा जो कोरोना ने विराट रूप लिया और नही तो हेल्थ इमरजेंसी के नाम पर मेडिसिन उपकरण में घोटाले बाजी शुरू हो गई, अस्पतालों में कोई व्यवस्था नही इससे यह पता चल रहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है, अगर उन्हें यह लगता है कि जनता को मूर्ख बनाते रहेंगे और पद पर बने रहेंगे तो जनता समझ चुकी है कि यह सरकार असफल सरकार है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने यह भी कहा कि सत्र 1989 बाद जातपात की जो राजनीति शुरू हुई इसे हम सब झेल रहे है। इससे हमारा देश पीछे जा रहा है जो देश के भविष्य के लिए हितकारी नही और यूपी में जिस तरह का माहौल बना है आने वाली पीढ़ियों के लिए उचित नहीं। ऐसे में कांग्रेस के बिना देश के संविधान से लेकर देश को एक करने के लिए जितना संघर्ष किया नकाम रही साजिश कर्ताओ की वजह से अब देश की जनता को जागरूक होने की जरूरत है ताकि साजिश कर्ताओ, प्रपंचियो व शातिर लोगो का जो देश की एकता अखंडता पर प्रहार किया जा रहा उन्हें हटाया जा सके।

आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस का चुनावी मुद्दा होगा सभी एक जुट हो, जाति धर्म में न बटा हो, बेरोजगारी को दूर करना, किसानों की समस्याओं को दूर करना, कानून व्यवस्था को दुरूस्त करना, यही कांग्रेस का चुनावी मुद्दा होगा जिसे लेकर जनता के बीच में जाएंगे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2064


सबरंग