MENU

गरीब असहाय लोगों को हर संभव मदद के साथ रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत- अनामिका सिंह पालीवाल



 03/Nov/20

लॉकडाउन जैसी विकट समस्या में सरकार ने जिस तरह गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास में लगी रही उसी तरह अभिया महिला सेवा संस्थान की संस्थापक अनामिका सिंह पालीवाल ने गरीब असहाय लोगों के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास किया वही अनामिका सिंह पालीवाल ने क्लाउन टाइम से वार्ता के दौरान बताया कि लॉकडाउन के समय अनाज मास्क सेनीटाइजर के साथ बच्चों को बिस्किट वितरण भी किए उन्होंने कहा कि जो सरकार की मदद से वंचित रहे उन लोगों के लिए हमने हर संभव मदद किया राशन वितरण के साथ हमने लोगों को दोनों टाइम भोजन देने का भी कार्य किया वही महिला संगठन की अनामिका सिंह पालीवाल ने यह भी बताया कि हमारे संगठन से जुड़ी हुई महिलाओं ने जो भी गरीब असहाय लोगों के लिए मदद किया उन से बढ़कर के हम ने गरीबों के लिए मदद किया हमने गरीबों के लिए रोजगार देने के नाम पर सिलाई मशीन देने का कार्य किया और विकलांगों के लिए वैशाखी व रिक्शा भी दिलाने का हर संभव मदद किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से कोई बराबरी नहीं सरकार ने जो कार्य किया वह अपना किया और हमने जो कार्य लॉकडाउन जैसी विकट समस्या में किया वह अपने तरीके से और अपने संगठन के माध्यम से किया वही महिला संगठन की संस्थापक अनामिका सिंह पाली वालों का यही कारण रहा कि यह जो भी मदद के नाम पर खर्चे रहे वह हमने अपने परिवार वह स्वयं के बलबूते से लेकर के मदद किया है इसमें अन्य का सहारा नहीं लिया उन्होंने यह भी बताया कि हमारे संगठन को करीब 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं और संगठन को निरंतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास में लगे रहेंगे हमारे संगठन में आने वाली महिलाओं को किसी भी तरह का कोई भी दबाव नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने महिला संगठन के माध्यम से गरीब आधार लोगों के लिए हर संभव मदद के साथ रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1506


सबरंग