MENU

पर्यटन मंच के अध्यक्ष चुनें गयें विक्रम सिंह 'बंटी' और उपाध्यक्ष विकास सिंह 'राजा'



 21/Nov/20

संगठन को मजबूत करने के लिए जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी स्थित होटल सीटी इन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा की। इसके बाद पर्यटन मंच का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष पद पर समाजसेवी विक्रम सिंह 'बंटी', उपाध्यक्ष के लिए विकास सिंह 'राजा', रवि अरोड़ा, महामंत्री के पद पर कृष्ण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनिष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मंगला प्रसाद, अब्दुल वसीम, अमित अग्रवाल को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय, प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनोज केशरी मौजूद थें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नन्दलाल जायसवाल ने किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5779


सबरंग