MENU

एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय द्वारा मनाया गया संविधान दिवस



 26/Nov/20

26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एनडीआरएफ की 11 वीं वाहिनी द्वारा संविधान की उद्देशिका को एनडीआरएफ के जवानों के समक्ष पढ़ा गया और संविधान की प्रस्तावना के महत्व को बताया गया। जिसमें संपूर्ण भारत वासियों की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ शपथ ली गई। एनडीआरएफ आपदा राहत बचाव कार्यों के साथ-साथ समाज - देश के विकास और प्रगति में अपना सकारात्मक योगदान देती रहती है। भारत सरकार ने 19 नवंबर 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया था। तब से देश में 26 नवंबर, संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया था। यह दुनिया के सभी संविधानों के परखने के बाद बनाया था। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।

इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कमांडेंट कोशलेश राय, अन्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा 11 एनडीआरएफ वाराणसी मुख्यालय, सभी तैनात टीमों लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज व भोपाल में किया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8779


सबरंग