MENU

कांग्रेस के संघर्षों के कैलेंडर का संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने किया जारी



 11/Feb/21

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के सँघर्ष को संजोय वार्षिक कैलेंडर 2021 में काशी में कांग्रेसजनों के संघर्षों की छाया अंकित कर कैलेंडर का संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र व पूर्व विधायक अजय राय के द्वारा जारी किया गया वाराणसी के तुलसीघाट पर जारी किया गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रकाशित कैलेंडर का संयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ओझा व महानगर कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया के द्वारा किया गया।
जिसे वार्ड स्तर पर वितरित किया जाएगा। कैलेंडर प्रकाशन का मुख्य ध्येय कांग्रेस जनों के संघर्षों को लोगों तक पहुंचना है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, ओमप्रकाश ओझा, महानगर कोषाध्यक्ष व शहर दक्षिणी के संभावित प्रत्याशी मनीष मोरोलिया, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, महानगर सचिव विकास दुबे, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मीरा तिवारी, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऋतु पाण्डेय, पूनम कुंडू, रोहित दुबे, ओमशंकर शुक्ला, ऋषभ पाण्डेय, धीरज सोनकर, प्रिंस चौबे, अखिल सिंह, राकेश पाण्डेय, राजू शर्मा, पिंटू पाण्डेय, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, किशन यादव, आयुष सिंह, राज जयसवाल, आयुष तिवारी, नवीन पटवानी, वैभव यादव, उज्ज्वल सिंह, अनुज सिंह, सोनू यादव आदि लोग उपस्थिति रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1901


सबरंग